खीर-हलवा हो या लड्डू, बिना चीनी-गुड़ के इन्हें कैसे मीठा करें? जानें 4 हेल्दी और टेस्टी तरीके
Healthy Cooking Tips: चीनी खाना अवॉइड करते हैं तो खीर-हलवा या लड्डू छोड़ने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। यहां कुछ हेल्दी ऑप्शन हैं जो आपकी डिश को मिठास भी देंगे और आपको हेल्थ की फ्रिक करने की भी जरूरत नहीं है।

चीनी हमारी हेल्थ के लिए कितनी नुकसानदायक है, ये शायद बताने की भी जरूरत नहीं। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा ही इसे छोड़ने की सलाह देते हैं। अच्छी बात है कि आजकल ज्यादातर लोग शुगर अवॉइड कर रहे हैं, लेकिन मीठा खाने की क्रेविंग तो हो ही जाती है। खासकर इंडियन डेजर्ट जैसे हलवा, खीर, लड्डू और बाकी मिठाइयां खाए बिना तो रहना मुश्किल है। ऐसे में लोग अक्सर सवाल करते हैं कि बिना चीनी के ये सब कैसे बनाएं। चीनी के बिना तो ज्यादातर लोगों को गुड़ की एक ऑप्शन समझ आता है, जो चीनी से बहुत अलग नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गुड़ भी चीनी जैसा ही है, इसलिए इसे हेल्दी समझकर खाना कोई समझदारी नहीं है। अब सवाल है कि फिर डेजर्ट को मीठा कैसे करें, आइए जानते हैं कुछ बेहतर ऑप्शन।
खजूर का पेस्ट या पाउडर इस्तेमाल करें
घर पर हलवा, खीर या कोई भी मिठाई बना रहे हैं तो उसे मीठा करने के लिए खजूर का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये प्राकृतिक रूप से काफी मीठा होता है और किसी भी डेजर्ट में आराम से मिक्स हो जाता है। हलवे या खीर के लिए आप आराम से खजूर का पेस्ट बनाकर एड कर सकते हैं। वरना आजकल इनका पाउडर भी आसानी से मिल जाता है, जिसे लड्डू या मिठाई वगैरह में आसानी से मिक्स किया जा सकता है। बेस्ट बात है कि खजूर डालने से डिश का स्वाद और भी बेहतर हो जाता है।
स्टीविया का इस्तेमाल हो गया है पॉपुलर
स्टीविया एक पौधे से मिलने वाला स्वीटनर है, जो बिना किसी कैलोरी के अच्छी-खासी मात्रा में मिठास देता है। ये चीनी से कई गुना ज्यादा मीठा होता है, इसलिए आजकल काफी पॉपुलर भी हो गया है। लोग चाय से ले कर बाकी डेजर्ट में इसका काफी इस्तेमाल करने लगे हैं। आप भी घर में स्टीविया ला कर रख सकते हैं, इससे चाय, खीर, हलवा या बाकी के डेजर्ट को मीठा कर सकते हैं। हालांकि इसका एक आफ्टर टेस्ट भी होता है, इसलिए डिश का स्वाद थोड़ा बदला-बदला लग सकता है।
छुहारा और किशमिश मिलाकर मीठी करें डिश
छुहारा और किशमिश भी किसी डिश को नेचुरल मिठास देने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं। लड्डू, खीर और हलवे में खासतौर से इनका स्वाद काफी अच्छा लगता है। आप छुहारे को हल्का सा कूटकर डाल सकते हैं, इससे इसकी मिठास डिश में रिलीज होगी। वहीं किशमिश को घी में भूनकर या पेस्ट बनाकर डाला जा सकता है, बिना चीनी के ही आपकी डिश काफी मीठी हो जाएगी।
मॉन्क फ्रूट स्वीटनर
मॉन्क फ्रूट स्वीटनर आजकल चीनी का एक पॉपुलर विकल्प बनता जा रहा है। इसमें जीरो कैलोरी होती हैं और ये काफी ज्यादा मीठा होता है। इसे आप आसानी से किसी भी डेजर्ट में मिला सकते हैं, सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा। हालांकि ये ऑफलाइन उतनी आसानी से नहीं मिल पाता लेकिन ऑनलाइन आप आराम से इसे खरीद सकते हैं।
(Images Credit- Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


