टमाटर खराब या महंगे होने से पहले ऐसे करें स्टोर, महीनों तक ग्रेवी में आएगा काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kitchen Hack: टमाटर जल्दी खराब होने लगते हैं और महंगे होने पर बजट भी बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में टमाटर पाउडर बनाकर स्टोर करना एक आसान तरीका है, जिससे लंबे समय तक ग्रेवी और सब्जियों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

टमाटर खराब या महंगे होने से पहले ऐसे करें स्टोर, महीनों तक ग्रेवी में आएगा काम

टमाटर का इस्तेमाल लगभग हर घर में भरपूर मात्रा में किया जाता है। सब्जी, ग्रेवी, दाल और लगभग हर डिश में स्वाद बढ़ाने के लिए यह जरूरी होता है। लेकिन कई बार टमाटर जल्दी खराब होने लगते हैं या अचानक उनके दाम काफी बढ़ जाते हैं। ऐसे में लोग उन्हें लंबे समय तक स्टोर करने के आसान तरीके ढूंढते हैं।

टमाटर पाउडर बनाकर रखना एक ऐसा ही आसान और काम का तरीका है। इसकी मदद से टमाटर लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं और बार-बार बाजार जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। खास बात यह है कि घर पर बिना ज्यादा मेहनत के टमाटर पाउडर बन जाएगा और इसे ग्रेवी, सूप और दूसरी कई चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर पर टमाटर पाउडर बनाने का आसान तरीका

  1. टमाटर अच्छी तरह धो लें: सबसे पहले एक या दो किलो टमाटर लें और उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि धूल और गंदगी निकल जाए।
  2. टमाटर काटें और बीज अलग करें: अब टमाटर को बीच से काटें और उसका बीज वाला हिस्सा निकाल लें। इससे सुखाने में आसानी हो सकती है।
  3. स्लाइस बनाकर धूप में सुखाएं: टमाटर के पतले स्लाइस बनाकर एक बड़ी प्लेट या ट्रे में फैला दें। अब इन्हें दो से तीन दिन तक तेज धूप में सुखाएं।
  4. पूरी तरह सूखने दें: ध्यान रखें कि टमाटर पूरी तरह सूख जाएं। उनमें नमी बची रहने पर पाउडर जल्दी खराब हो सकता है।
  5. मिक्सर में पीस लें: जब टमाटर अच्छी तरह सूख जाएं, तो उन्हें मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें।
  6. एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें: तैयार टमाटर पाउडर को सूखे और साफ एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें। इससे यह लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

टमाटर पाउडर का इस्तेमाल कैसे करें?

  • ग्रेवी बनाने में- सब्जी और पनीर की ग्रेवी में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सूप में- टमाटर सूप बनाने के लिए भी यह यूज हो सकता है।
  • चटनी और मसाले में- कुछ लोग इसे मसालों और चटनी में भी इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

टमाटर पाउडर स्टोर करने के फायदे

  1. लंबे समय तक इस्तेमाल: यह तरीका टमाटर को लंबे समय तक खराब होने से बचाने में मदद करता है।
  2. समय की बचत: बार-बार टमाटर काटने और पीसने की जरूरत कम हो सकती है।
  3. महंगाई के समय: जब बाजार में टमाटर महंगे हों, तब यह पाउडर काफी काम आ सकता है।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

टमाटर पूरी तरह सूखे होने चाहिए।

नमी वाले डिब्बे में स्टोर ना करें।

डिब्बे में से निकालते समय हमेशा सूखा चम्मच इस्तेमाल करें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।