जामुन का सीजन जाने से जान लें फ्रिजर में स्टोर करने का आसान तरीका, 7-8 महीने तक नहीं होंगे खराब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जामुन का सीजन जल्द ही जाने वाला है। ये ऐसा फल है, जिसे लोग न सिर्फ इसके स्वाद के लिए पसंद करते हैं बल्कि तत्वों के लिए भी। जामुन खाना सेहतमंद होता है लेकिन इसका सीजन कम समय के लिए रहता है। तो चलिए आपको बताते हैं लंबे समय तक जामुन को स्टोर करने का आसान तरीका।

Jamun

जामुन का सीजन जून-जुलाई भर का ही होता है और उसके बाद ये बाजार से गायब हो जाएंगे। जामुन सेहत के लिए वैसे ही फायदेमंद होते हैं और खासतौर पर डायबिटीज पेशेंट के लिए ये वरदान होते हैं। जामुन और उनकी गुठलियां भी दवाई का काम करती हैं। कई लोग ऐसे हैं जो जामुन खाना काफी पसंद करते हैं और सीजन जाने के बाद भी इसका स्वाद चखना चाहते हैं। जामुन को अगर साधारण तरीके से स्टोर किया जाए तो वह महीनेभर चल सकता है लेकिन अगर सही तरीके से आप फ्रिजर में स्टोर करते हैं तो ये 7-8 महीने आसानी से चल सकता है। आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं और इसका शरबत, आइसक्रीम बनाकर भी खा सकते हैं। तो चलिए आपको जामुन को स्टोर करने का सबसे आसान तरीका बताते हैं।

महीनेभर के लिए स्टोर करने के टिप्स

कई महीनों के लिए जामुन को स्टोर करने से पहले आप सिर्फ 1 महीने के लिए स्टोर करने का तरीका जान लीजिए। आपको जामुन अच्छे से धो लेनी है और उसे किसी सूती या कॉटन के कपड़े पर बिछाकर अच्छे से सूखने दें। जब जामुन से बिल्कुल पानी सूख जाए तब एक एयरटाइट कंटेनर लें और उसके तले पर सूखा कागज या सूती कपड़ा बिछा दें। अब इसमें जामुन भरकर फ्रिज में रख दें। इस तरीके से आपकी जामुन करीब 1 महीने तक खराब नहीं होगी।

Store Jamun for Months

7-8 महीनों के लिए फ्रिजर में कैसे करें स्टोर

सबसे पहले तो बाजार से अच्छी जामुन खरीद लें, ज्यादा गली या दबी हुई न हो। जामुन ऐसी खरीदें, जो थोड़ी टाइट हो जिससे वह लंबे समय तक खराब न हो। गली हुई जामुन जल्दी खराब होने लगती है।

  • जामुन को अच्छे से धोकर सूती या कॉटन कपड़े पर सूखने के लिए डाल दीजिए।
  • अब जामुन का पल्प निकाल लें और गुठली को अलग कर लें। अगर आप गुठली रखना चाहते हैं, तो उसे भी सुखाकर रख सकते हैं।
  • जामुन के पल्प को मिक्सर में पीसकर स्मूदी जैसा गाढ़ा बना लें। अब इस पल्प में थोड़ा सा नमक मिक्स कर दें।
  • अपने हिसाब से शेप वाली आइस ट्रे चुनें और उसमें पल्प को जमने के लिए 12 से 14 घंटों तक के लिए रख दें।
  • जब जामुन आइस क्यूब में जम जाएगी तब आप इन्हें निकालकर जिप लॉक बैग में रख दें। उस बैग को फ्रिजर में ही रखना होगा।
  • अब आप चाहे तो जामुन को ऐसे ही खा सकते हैं या फिर पल्प को गिलास में डालकर इसका शरबत बनाकर पिएं या फिर इसे पिघलाकर आइसक्रीम जमा लें। करीब 7-8 महीने तक जामुन फ्रिजर में खराब नहीं होगी और आप सीजन जाने के बाद भी इसका मजा ले सकेंगे।

  • अगर आप पल्प को नहीं रखना चाहते तो हैं, जामुन की गुठलियां निकाल दें और उन्हें जिपलॉक बैग में बंद करके फ्रिजर में स्टोर कर दें। ऐसे आप 2-3 महीने के लिए जामुन को स्टोर कर सकते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।