कुकिंग होगी आसान! सीख लें बगैर प्रिजरवेटिव्स जिंजर-गार्लिक पेस्ट स्टोर करने का तरीका
Kitchen Tips To Store Ginger Garlic Paste: अदरक-लहसुन के पेस्ट को बिना विनेगर डाले या फिर बगैर प्रिजरवेटिव्स के स्टोर करना है तो सीख लें तरीका। बस इस आसान तरीके से जिंजर-गार्लिक के पेस्ट को महीनाभर तक आराम से रखा जा सकता है।

हर रोज की कुकिंग को झटपट और आसान बनाने के लिए कुछ काम पहले से करके रख लेना अच्छा होता है। जैसे एक दिन पहले सब्जी काटना या फिर मसाले के लिए लहसुन, प्याज, अदरक वगैरह को पहले से छीलकर रखना। काफी सारे लोग कुकिंग के लिए मार्केट से जिंजर-गार्लिक पेस्ट को लाते हैं। लेकिन इन सारे पेस्ट में प्रिजरवेटिव्स होते हैं। जो लंबे टाइम तक इस्तेमाल करना हेल्थ के लिए हार्मफुल हो सकता है। और घर में बना अदरक-लहसुन का पेस्ट फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाता है क्योंकि इसमे फंगस जल्दी लगना शुरू हो जाते हैं।
विनेगर डालकर रखने से सब्जी का टेस्ट बिगड़ जाता है
वहीं अगर अदरक-लहसुन के पेस्ट में विनेगर डालकर इसे प्रिजर्व किया जाए तो अथेंटिक और रेगुलर सब्जियों का टेस्ट खराब हो जाता है। ऐसे में जिंजर-गार्लिक पेस्ट को प्रिजर्व करने का ये तरीका आपकी मदद कर सकते हैं।
बिना प्रिजरवेटिव अदरक-लहसुन पेस्ट स्टोर करने का तरीका
अदरक-लहसुन के पेस्ट को ज्यादा टाइम तक फ्रिज में स्टोर करने के लिए ये तरीका अपनाएं। इससे जल्दी से पेस्ट खराब नहीं होगा और खाने के अथेंटिक टेस्ट में भी फर्क नहीं पड़ेगा।
- सबसे पहले लहसुन और अदरक का पेस्ट बनाने के लिए दोनों की मात्रा का ध्यान रखें। लहसुन की मात्रा का आधा ही भाग अदरक रखें। नहीं तो लहसुन पर अदरक की महक और स्वाद हावी हो जाएगा।
- अब दोनों को अच्छी तरह से छील लें। ध्यान रहे कि इसे धोने की गलती ना करें। धोने पर लहसुन और अदरक में नमी रह जाएगी। जिससे ये जल्दी खराब हो जाएंगे।
- जिंजर और गार्लिक को छीलने के बाद उसे किसी टिशू से अच्छी तरह से पोंछ लें। जिससे कि ऊपर की नमी निकल जाए।
- बस अब दोनों ही चीजों को ग्राइंडर जार में डालें और पीस लें।
- ग्राइंडर जार में लहसुन और अदरक के साथ सरसों का तेल भी डालें। सरसों का तेल नेचुरल प्रिजरवेटिव का काम करेगा और इस पेस्ट को खराब होने से बचाएगा। साथ ही इसे अच्छी तरह से पीसने में मदद करेगा।
- इसके साथ ही नमक भी डाल दें। नमक भी नेचुरल प्रिजरवेटिव का काम करता है। जो लहसुन-अदरक के पेस्ट को महीनेभर खराब होने से बचाएगा।
- ध्यान रहे कि पीसने के लिए सरसों का तेल डालते समय मात्रा को थोड़ा सा ज्यादा ही रखें। ये तेल पेस्ट को खराब होने से बचाएगा।
- बस तैयार पेस्ट को किसी भी साफ और सूखे कांच के एयर टाइट जार में बंद करके फ्रिज में स्टोर करके रख दें।
- जब भी जरूरत हो बस किसी साफ-सुथरे, सूखे चम्मच से थोड़ी मात्रा निकालें और यूज करें।
लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


