बिना खाए भी पता चल जाएगा जामुन मीठी है या नहीं, माली ने बताए पहचानने के 3 खास तरीके
आम के बाद जामुन की बहार बाजारों में देखने को मिल रही है। जामुन सिर्फ 2-3 महीने के लिए ही गर्मियों में आती है, लेकिन ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। जामुन का स्वाद कई बार खट्टा या कसैला निकल जाता है। ऐसे में आप मीठी जामुन पहचानने के आसान तरीके जान लीजिए।

How To Spot Sweet Jamun: आम के बाद जामुन की बहार बाजारों में आ चुकी है और इसका सीजन सिर्फ 2 महीने ही रहता है। जामुन के फल में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन किसी वरदान से कम नहीं होता है। ये फल खाना लोग काफी पसंद करते हैं लेकिन कई बार जामुन खट्टी या फिर स्वाद में कड़वी निकल जाती है, तो पैसा बर्बाद हुआ लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप मीठी जामुन की पहचान करने के कुछ आसान तरीके जान लीजिए। जामुन के बाग के माली रविन्द्र कुमार ने बताया कि कैसे आप मीठी जामुन को बिना खाए ही पहचान सकते हैं।
कई प्रकार की होती है जामुन
वैसे तो जामुन की 3-4 प्रमुख किस्में पाई जाती हैं। इनमें सबसे ज्यादा काली या बैंगनी जामुन भारत में मिलती है, जिसकी पैदावार भी सबसे अधिक होती है। यह स्वाद में मीठी-खट्टी और काफी पसंद की जाती है। इसके अलावा देशी जामुन भी होती है, जो आकार में छोटी होती है। वहीं सफेद जामुन को दुर्लभ प्रजाति माना जाता है, जो भारत के कुछ ही हिस्सों में देखने को मिलती है। इसके अलावा हाइब्रिड जामुन भी बाजार में आती है, जो देखने में आकर्षक होती है, लेकिन कई बार इसमें पारंपरिक जामुन जैसा मीठापन कम होता है।
मीठी जामुन को पहचानने के 3 तरीके
- आकार से करें पहचान
मीठी जामुन आकार में थोड़ी बड़ी और गूदेदार होती है। बहुत पतली या सिकुड़ी हुई जामुन कम मीठी निकल सकती है। पतली जामुन सही से पकी नहीं होती हो और यही कारण है ये खट्टी होती है। जामुन हमेशा आकार में बड़ी ही खरीदें। अगर देशी जामुन है, तो छोटी ही होगी।
- छिलके को गौर से देखें
जामुन का छिलका भी आपको बता देगा कि वह मीठी है या नहीं। ताजी और मीठी जामुन का छिलका स्मूद और हल्का चमकदार दिखता है। दाग-धब्बे या सूखी हुई जामुन खट्टी हो सकती है। अगर आपको छिलका अजीब लगे तो उस जामुन को ना खरीदें।
- भारीपन चेक करें
जामुन को हाथ में लेकर देखें, अगर इसमें आपको भारीपन महसूस हो रहा है तो ये मीठी होगी। हल्की जामुन का मतलब है कि इसमें गूदा कम है और ये मीठी नहीं होगी। इसके अलावा मीठी जामुन से हल्की-भीनी खुशबू आएगी, जबकि खट्टी वाली से कोई महक नहीं आएगी।
बीज भी मिलेंगे सही
माली का कहना है कि अगर आप इन तरीकों से जामुन खरीदते हैं, तो आपको मीठी-रसीली जामुन खाने को मिलेगी। साथ ही इसमें बीज भी अच्छा मिलेगा। कई लोग जामुन का बीज सुखाकर पाउडर बनाकर खाते हैं। खासतौर पर शुगर पेशेंट इसके बीज को खाना पसंद करते हैं।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


