काम की बात: केमिकल से पका लाल तरबूज तो नहीं खा रहे हैं आप! असली पहचानने के लिए ये 3 तरीके करें ट्राई

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

आजकल खाने-पीने की चीजों में मिलावट आम हो गई है, और अब फल भी इससे बच नहीं पाए हैं। गर्मी के मौसम में मिलने वाला तरबूज भी केमिकल से पका हुआ बिक रहा है। आज हम आपको असली-नकली तरबूज की पहचान करने के तरीके बताने जा रहे हैं।

केमिकल से पका लाल तरबूज तो नहीं खा रहे हैं आप! असली पहचानने के लिए ये 3 तरीके करें ट्राई

Real vs Fake Watermelon: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में तरबूज छा जाता है। तरबूज लोग बड़े चाव से खाते हैं और ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूत तत्व और पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं, लेकिन तरबूज तभी फायदा करेगा जब आप असली खा रहे होंगे। आजकल हर चीज में मिलावट चल रही है और अब तरबूज भी मिलावटी मिलने लगे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि तरबूज कैसे मिलावटी हो सकता है, हम तो साबुत फल खरीदते हैं। तरबूज की ऊपरी परत आपको बिल्कुल असली दिखेगी लेकिन उसे इंजेक्शन देकर कलर-केमिकल से पकाकर लाल किया गया होगा। केमिकल वाले तरबूज को खाने से आप बीमार हो सकते हैं और सेहत को कोई फायदा भी नहीं होगा। आज हम आपको असली-नकली तरबूज के बीच फर्क बताएंगे और साथ ही जानेंगे कि सही तरबूज की पहचान कैसे करें।

फूड पॉइजनिंग का खतरा

तरबूज की ज्यादा मांग को देखते हुए कई लोग इसे केमिकल लगाकर पका देते हैं और उसमें सुर्ख लाल रंग का कलर भी होता है। साथ ही शक्कर अलग से डाली जाती है, जिससे स्वाद भी मीठा रहें। ऐसे में ग्राहक अक्सर ठगे जाते हैं और नकली तरबूज खरीद लेते हैं। लेकिन अगर आपने मिलावट वाले तरबूज (Adulterated Watermelon) को खाया जाए तो फूड पॉइजनिंग समेत पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने असली-नकली तरबूज की पहचान करने का तरीका बताया हुआ है और हेल्थ कोच मिरुना भी एक आसान ट्रिक बता चुकी हैं। चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

असली-नकली की पहचान कैसे करें

  • सबसे सिंपल और आसान ट्रिक है टिश्यू पेपर वाली। आप जब भी तरबूज खरीदते हैं, तो दुकानदार काटकर दिखाते हैं कि वह पका है या नहीं। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं, तो अब जरूर करवाएं। तरबूज का एक टुकड़ा काटकर दिखाने के लिए कहें और साथ में टिश्यू पेपर रखें। टिश्यू पेपर को तरबूज पर रखेंगे और उसका रंग लाल या ऑरेंज हो जाता है, तो ये नकली है। अगर टिश्यू पेपर का रंग नहीं बदल रहा है, तो वो असली है।
  • पानी वाली ट्रिक से भी आप नकली तरबूज का पता कर सकते हैं। तरबूज का एक टुकड़ा पानी में डालें, अगर इससे पानी का रंग लाल होता दिख रहा है, तो ये नकली है। असली तरबूज से पानी का रंग कभी नहीं बदलता है। केमिकल-कलर वाले तरबूज का रंग पानी में घुलने लगेगा।
  • तरबूज की रंगत से भी आप पहचान कर सकते हैं। अगर उसकी डंठल पीली-सूखी हुई है, नीचे पीला धब्बा है, तो वह सही से पकाया गया है। अगर डंठल हरी-ताजी, नीचे सफेद धब्बा, सुर्ख लाल रंग और सफेद बीज हो तो वह तरबूज नकली हो सकता है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।