
बिना 'जामन' के भी बाजार जैसी गाढ़ी दही जमा सकती हैं! क्या आप जानती हैं ये 4 देसी तरीके?
जामन यानी खट्टी दही के अलावा भी ऐसे कुछ चीजें हैं जिनकी मदद से आप दही जमा सकती हैं। ये दही जमने में थोड़ा सा ज्यादा समय ले सकती हैं लेकिन एकदम परफेक्ट बनकर तैयार होती है।
दही खाना लगभग सभी को पसंद होता है। कई घरों में तो रोजाना खाने के साथ एक कटोरी दही भी जरूर खाई जाती है। इसके लिए लोग घर में ही दही जमाना प्रिफर करते हैं। दही जमाने के लिए थोड़ी सी खट्टी दही चाहिए होती है, जिसे देसी भाषा में 'जामन' कहा जाता है। लेकिन क्या हो अगर आपके पास जामन ना हो और दही जमानी पड़ जाए? बिना जामन के दही जमाना भला कैसे पॉसिबल है? ऐसा बिल्कुल पॉसिबल है। जी हां, जामन यानी खट्टी दही के अलावा भी ऐसे कुछ चीजें हैं जिनकी मदद से आप दही जमा सकती हैं। ये दही जमने में थोड़ा सा ज्यादा समय ले सकती हैं लेकिन एकदम परफेक्ट बनकर तैयार होती है। तो चलिए जानते हैं कुछ देसी तरीके जो दादी-नानी बरसों से इस्तेमाल करती आई हैं।
हरी मिर्च से जमेगी परफेक्ट दही
जामन नहीं है तो हरी मिर्च से भी आप दही जमा सकती हैं। इसके लिए दूध को गुनगुना होने तक गर्म कर लें। अब दो ताजी हरी मिर्च लें, इन्हें धो कर पोंछ लें। गुनगुने दूध में हरी मिर्च डंठल सहित डाल दें। ध्यान रखें ये पूरी तरह दूध में डूबी हुई होनी चाहिए। दूध को ढककर लगभग 12 घंटे के लिए रख दें, रात भर रखेंगी तो सुबह फ्रेश गाढ़ी दही जमी हुई मिलेगी।
नींबू से भी कम जाती है दही
नींबू से दूध को फाड़कर आपने पनीर तो बहुत बार बनाया होगा। लेकिन क्या आप जानती हैं कि नींबू से आप दही भी जमा सकती हैं। इसके लिए एक बर्तन में गुनगुना दूध लें, फिर इसमें लगभग आधा नींबू निचोड़कर डाल दें। दूध को चम्मच की मदद से चलाएं, फिर ढककर रख दें। एक सूती कपड़े को बर्तन के चारों तरफ लपेट दें, जिससे बर्तन में गर्माहट बनी रहेगी और दही अच्छी जमेगी। लगभग 12 घंटे के लिए इसे सेट होने रख दें, बहुत ही परफेक्ट दही बनकर तैयार होती है।

सूखी लाल मिर्च से भी जमा सकती हैं दही
हरी मिर्च की तरह आप सूखी लाल मिर्च से भी परफेक्ट दही जमा सकती हैं। इसके लिए भी एक बर्तन में हल्का गुनगुना दूध लें और उसमें दो सूखी लाल मिर्च डाल दें। ध्यान रखें ये डंठल सहित होनी चाहिए और दूध में पूरी तरह डूब जानी चाहिए। लगभग 12 घंटों के लिए इसे ढककर रख दें, बिल्कुल गाढ़ी दही जमकर तैयार हो जाएगी। इसका टेस्ट भी बिल्कुल नॉर्मल दही जैसा ही लगता है।
चांदी के बर्तन या अंगूठी से दही जमाएं
पुराने जमाने में चांदी के बर्तन से भी दही जमाई जाती थी। वाकई इससे काफी अच्छी दही जमती है। बस गुनगुने दूध में कोई भी चांदी का आभूषण या बर्तन डाल दें और किसी गर्म जगह पर ढककर रख दें। 12 घंटों में काफी अच्छी दही जम जाती है। हालांकि ध्यान रखें कि चांदी का बर्तन या आभूषण बिल्कुल साफ होना चाहिए और उसपर किसी तरह का जंग या कालापन नहीं होना चाहिए।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




