ठंडे पास्ता को गर्म करने के लिए अपनाएं ये तरीके, फ्रेश वाले की तरह आएगा टेस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पास्ता एक ऐसी डिश है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक खाना पसंद करते हैं। बहुत से लोग घर पर इसे बनाकर खाना पसंद करते हैं और जब बच जाता है तो फ्रिज में रख देते हैं और अगले दिन गर्म करके खाते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में जानिए पास्ता दोबारा गर्म करने का तरीका।

ठंडे पास्ता को गर्म करने के लिए अपनाएं ये तरीके, फ्रेश वाले की तरह आएगा टेस्ट

पास्ता दुनिया भर में पसंद की जाने वाली एक टेस्टी फेमस और हेल्दी डिश है। वैसे तो ये इटेलियन डिश है लेकिन आज यह हर भारतीय रसोई और कैफे का एक अहम हिस्सा बन चुका है। दुनिया भर में पास्ता 350 से भी ज्यादा अलग-अलग आकारों में मिलता है। इसे अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। बहुत से लोग पास्ता घर पर बनाकर खाना पसंद करते हैं। अक्सर जो चीजें घर पर बनाई जाती हैं वह ज्यादा बन जाती हैं और फिर इन ज्यादा बनी चीजों को लोग फ्रिज में स्टोर करते हैं और अगले दिन गर्म करके खाते हैं। बात करें पास्ता की तो पास्ता फ्रिज में रखने के बाद उसकी सॉस पूरी तरह से सूख जाती है और फिर जब इसे गर्म करते हैं तो इसकी स्वाद कभी भी पहले की तरह नहीं आता। ऐसे में पास्ता गर्म करने के लिए यहां तरीका बता रहे हैं जिसे अपनाकर पास्ता का स्वाद पहले की तरह ही फ्रेश आता है।

पास्ता गर्म करने का पहला तरीका

सॉस वाले पास्ता को दोबारा गर्म करने का सबसे अच्छा तरीका इसे कढ़ाही या पैन में गर्म करना है। इसके लिए ठंडी कड़ाही में पास्ता डालें और फिर 1 मिनट के लिए गर्म करें। फिर थोड़ा लिक्विड सॉस डालें और बहुत धीमी आंच पर मिक्स करें। अब धीमी-मीडियम आंच पर पास्ता को धीरे-धीरे गर्म करें। अब कम से कम 3 से 5 मिनट के लिए पास्ता को गर्म करें। स्टोव को धीमी-मीडियम आंच पर रखें और पास्ता को लगातार चलाते रहें। जैसे-जैसे लिक्विड गर्म होगा, यह पुरानी सॉस के साथ मिल जाएगा, जिससे यह तेल जैसा न लगकर फिर से चमकदार और क्रीमी हो जाएगा।

माइक्रोवेव में पास्ता कैसे गर्म करें

बचे हुए पास्ता को माइक्रोवेव में गर्म करने के लिए इसे एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में डालें। फिर इसके ऊपर सीधे 1 बड़ा चम्मच पानी छिड़कें। अगर सॉस क्रीम वाला है, तो पानी की जगह थोड़ा सा दूध डालें। इससे सॉस को फिर से ठीक करने के लिए जरूरी भाप बनती है। बाउल को गीले पेपर टॉवल या माइक्रोवेव-सेफ प्लेट को कसकर ढक दें। इससे नमी अंदर ही रहती है और पास्ता नरम बना रहता है। फिर 1 मिनट तक गर्म करें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद फिर 1 से 2 मिनट तक और गर्म करें जब तक यह अच्छी तरह गर्म न हो जाए।

बिना सॉस वाले पास्ता को कैसे गर्म करें

पास्ता सादा हो तो उसे माइक्रोवेव में गर्म ना करें, इससे वह तुरंत सूख जाएंगे। इस तरह के पास्ता को थोड़ी देर गर्म पानी में रखें। एक बर्तन में पानी को 5 मिनट के लिए उबालें फिर पास्ता को एक छलनी में लें और फिर सीधे उबलते पानी में डुबोएं। इसे ठीक 30 से 45 सेकंड तक रहने दें। पके हुए पास्ता या फिर नूडल्स को गर्म करने का ये बेहतरीन तरीका है। जिससे पास्ता पककर गीला या चिपचिपा नहीं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।