Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाHow to Peel Peas Fast viral Kitchen Tricks You Must Try
1 किलो मटर फटाफट कैसे छीलें? सीख लें ये वायरल ट्रिक, मिनटों में निपटा लेंगी सारा काम!

1 किलो मटर फटाफट कैसे छीलें? सीख लें ये वायरल ट्रिक, मिनटों में निपटा लेंगी सारा काम!

संक्षेप:

Peas Peeling Tips: थोड़ी बहुत मटर छीलने में कोई दिक्कत नहीं, लेकिन जब ढेर सारी मटर बैठकर छीलनी पड़े, तो इससे बोरिंग कुछ नहीं। मजे की बात ये है कि कुछ टिप्स इसमें आपकी मदद कर सकती हैं।

Dec 23, 2025 01:30 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों में ताजी हरी मटर हम सभी के घरों में आती है। मटर से कई डिशेज जैसे आलू मटर की सब्जी, पराठे, कचौड़ी बनाई जाती हैं और साथ ही किसी भी सब्जी में जरा से मटर के दाने डालने से स्वाद भी बढ़ जाता है। खैर, मटर के साथ एक सबसे बड़ी आफत है, इन्हें छीलने की। थोड़ी बहुत मटर छीलने में कोई दिक्कत नहीं, लेकिन जब ढेर सारी मटर बैठकर छीलनी पड़े, तो इससे बोरिंग कुछ नहीं। कई बार फटाफट काम करना हो और इन्हें छीलने का टाइम ना हो, तो भी आफत आती है। वैसे मजे की बात ये है कि कुछ टिप्स इसमें आपकी मदद कर सकती हैं। जी हां, ऐसे कुछ हैक वाकई हैं जिनकी मदद से आप फटाफट ढेर सारे मटर छील सकती हैं, बिना ज्यादा मेहनत के। तो चलिए जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उबालकर आसान हो जाएगा काम

ढेर सारी मटर फटाफट छीलने के लिए आप ये हैक ट्राई कर सकती हैं। जितनी देर में आप बाकी का काम खत्म करेंगी, आपकी मटर छिल जाएंगी। इसके लिए पहले मटर को अच्छे से धो लें, फिर एक बड़े पतीले में इन्हें उबलने के लिए रख दें। लगभग 7 से 8 मिनट के लिए इन्हें उबलने दें। अब आप देखेंगी कि कुछ मटर तो अपने आप ही खुल गए हैं और बाकियों को आप हल्के हाथ से दबाकर आराम से छिलका अलग कर लेंगी।

बेलन वाला हैक ट्राई करें

मटर जल्दी छीलने के लिए आप बेलन वाला हैक भी ट्राई कर सकती हैं। इससे भी बड़ी आसानी से मटर छिल जाते हैं। सबसे पहले एक कपड़े या किचन टॉवल में मटर रखें, फिर ऊपर से उन्हें कपड़े से ढक दें। अब बेलन लें और जैसे आप रोटियां बेलती हैं, ठीक उसी तरह से सारी मटर को मसलें। आप देखेंगी कि मटर के दाने अलग हो गए हैं। कुछ दाने बाहर भी नहीं आएंगे, तो मटर के छिलकों का मुंह खुल जाएगा, जिससे आप फटाफट मटर के दाने निकाल सकती हैं।

बैंगल वाली ट्रिक ट्राई की क्या?

सोशल मीडिया पर बैंगल की मदद से मटर छीलने की एक ट्रिक काफी वायरल हुई थी। आप ये हैक भी एक बार ट्राई कर के देख सकती हैं। इसके लिए एक हल्का चौड़ा सा बैंगल लें, उसे हाथ में पकड़ें और मटर को प्रेस करते हुए छील लें। मटर के एक सिरे पर बैंगल रखना है और ऊपर की ओर प्रेस करते हुए मटर के दाने बाहर निकाल लेने हैं। ये हैक तब काफी यूजफुल रहेगा, अगर आप अपने नेल खराब नहीं होने देना चाहती हैं।

मटर को स्टोर करने का तरीका जान लें

मटर छीलने के बाद उन्हें स्टोर करने की बारी आती है। आप इन्हें धो कर, पोंछ लीजिए फिर किसी बर्तन में रखकर फ्रिज में स्टोर कर लीजिए। अगर घर पर ही फ्रोजन मटर बनाना चाहती हैं, तो इन्हें एक एयर टाइट कंटेनर में रखकर फ्रीजर में स्टोर कर लें। अब जब भी इस्तेमाल करना हो, इन्हें गर्म पानी में डालकर कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:चाय बनेगी गाढ़ी, बस 1 चम्मच मिला दें ये पाउडर, जानें 5 स्टार होटलों का सीक्रेट!
ये भी पढ़ें:गाजर घिसने का झंझट खत्म! इस ट्रिक से फटाफट बना लेंगी शादियों जैसा हलवा
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।