पुराना लकड़ी का फर्नीचर भी दिखेगा नया जैसा, रसोई की 2 चीजों से बना लें पॉलिश
Homemade Polish for Wooden Furniture: क्या आपके घर का लकड़ी का फर्नीचर फीका और बेजान दिखने लगा है? महंगी पॉलिश खरीदने की जरूरत नहीं। रसोई में मौजूद दो साधारण चीजों की मदद से आप इसकी चमक दोबारा लौटा सकते हैं।

क्या आपके घर की लकड़ी की मेज, अलमारी या कुर्सियां पहले जैसी चमक खो चुकी हैं? कई बार नया फर्नीचर भी कुछ महीनों बाद फीका और बेजान दिखने लगता है। ऐसे में लोग महंगी पॉलिश और सफाई वाले सामान खरीद लेते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा नतीजा नहीं मिलता। दिलचस्प बात यह है कि फर्नीचर की चमक वापस लाने का एक आसान उपाय आपकी रसोई में ही मौजूद है।
सिर्फ दो साधारण चीजों की मदद से आप अपने पुराने फर्नीचर को फिर से नया जैसा लुक दे सकते हैं। यह तरीका ना केवल जेब पर हल्का पड़ता है, बल्कि मिनटों में फर्नीचर की खूबसूरती भी बढ़ा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि घर का लकड़ी का सामान फिर से चमक उठे, तो यह आसान नुस्खा जरूर जान लें।
लकड़ी का फर्नीचर क्यों खो देता है अपनी चमक?
कभी गौर किया है कि नई खरीदी गई मेज या अलमारी कुछ समय बाद उतनी आकर्षक नहीं लगती? इसकी वजह रोज जमने वाली धूल, हाथों के निशान, पानी के दाग और लगातार इस्तेमाल है। धीरे-धीरे लकड़ी की सतह अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगती है और फर्नीचर पुराना दिखने लगता है।
सिर्फ 2 मिनट में तैयार करें घरेलू पॉलिश
अगर आप सोच रहे हैं कि इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच जैतून का तेल और 1 चम्मच सफेद सिरका डालकर अच्छी तरह मिला लें। बस आपकी घरेलू पॉलिश तैयार है।
पॉलिश लगाने का सही तरीका
एक मुलायम सूती कपड़ा लें और उसे तैयार मिश्रण में हल्का-सा भिगो लें। अब लकड़ी की सतह पर गोल-गोल घुमाते हुए धीरे-धीरे लगाएं, कुछ मिनट बाद एक सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दें। पोंछते ही आपको फर्नीचर की चमक में फर्क नजर आने लगेगा।
- सफेद सिरका करेगा कमाल: लकड़ी पर जमी धूल, चिकनाई और हल्के दाग कई बार सामान्य कपड़े से साफ नहीं होते। सफेद सिरका इन्हें ढीला करने में मदद करता है, जिससे सफाई आसान हो जाती है।
- जैतून का तेल लौटाएगा खोई चमक: जैसे त्वचा को नमी की जरूरत होती है, वैसे ही लकड़ी को भी देखभाल की जरूरत पड़ती है। जैतून का तेल लकड़ी की सतह को मुलायम बनाकर उसमें नई जान डालने का काम करता है।
इस बात का रखें ध्यान: कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा तेल लगाने से ज्यादा चमक आएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। जरूरत से ज्यादा मिश्रण लगाने पर सतह चिपचिपी हो सकती है। इसलिए हमेशा कम मात्रा में ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा पूरे फर्नीचर पर लगाने से पहले किसी छोटे हिस्से पर इसका असर देख लें।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


