
केक वाली क्रीम अब घर में केवल दूध से हो जाएगी तैयार, मसाला किचन वाली पूनम से सीख लें
Whipped Cream Making At Home: घर में केक बनाना तो बहुत बार सीखा होगा और ढेर सारे वीडियोज, शार्ट्स भी देखे होंगे। लेकिन केक के ऊपर सजी क्रीम बनाना हमेशा मुश्किल होता है और वो बाजार से खरीदनी पड़ती है। लेकिन अब इसे घर में ही आसान तरीके से बनाकर रेडी किया जा सकता है।
होममेड फ्रेश केक बनाने का शौक तो काफी सारी महिलाओं को रहता है। लेकिन केक बनाने के लिए बेस के साथ क्रीम का फ्रेश होना भी जरूरी है। जो ज्यादातर महिलाओं से बनता नहीं। वहीं मार्केट में वो केक वाली व्हिप्ड क्रीम भी आसानी से नहीं मिलती। छोटे सुपर मार्केट या दुकानों पर व्हिप्ड क्रीम नहीं रखते। ऐसे में बेकरी स्टोर जैसा केक या कप केक बनाने का सपना अधूरा ही रह जाता है। लेकिन अब इस खास ट्रिक की मदद से घर में ही मार्केट वाली व्हिप्ड क्रीम को बनाकर रेडी कर सकेंगी। मसाला किचन बाई पूनम ने इसे बनाने की बहुत ही आसान सी ट्रिक शेयर की है। जिसे आप लोगों को भी जरूर जानना चाहिए। जिससे स्पेशल मौके वो मार्केट जैसा केक बनाना आसान हो जाए।
मार्केट जैसी केक क्रीम बनाने का नुस्खा
अगर आपके आसपास की मार्केट में केक वाली व्हिप्ड क्रीम नहीं मिल पाती है, तो इस आसान हैक से चुटकियों में व्हिप्ड क्रीम घर में तैयार कर सकती हैं।
- आधा कप दूध को उबालने के लिए गैस पर रख दें।
- जब दूध गर्म हो जाए तो तब आधा कप बटर लेकर दूध में डाल दें।
- अब दूध को गर्म करें और बटर को पिघलाएं। जैसे ही दूध पिघल जाए तो इसे ठंडा कर लें। फिर मिक्सी के जार में पलटकर चलाएं।
- अच्छी तरह से ग्राइंड करने के बाद इस दूध को बाउल में निकालकर फ्रिज में चार से पांच घंटे के लिए रख दें।
- चार से पांच घंटे में ये दूध सेट हो जाएगा और बिल्कुल गाढ़ा हो जाएगा।
- बस अब इस दूध को ब्लेंडर की मदद ब्लेंड कर लें। ब्लेंड करने से ये ठंडा, गाढ़ा दूध और भी ज्यादा थिक होने लगता है। कुछ देर ब्लेंड करने के बाद इसमे मिठास के लिए चीनी मिक्स करें।
- इस ब्लेंड किए हुए दूध में आधा कप चीनी डालकर अच्छी तरह से हैंड ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड कर लें। थोड़ी ही देर में बिल्कुल थिक व्हिप्ड क्रीम बनकर रेडी हो जाएगी। जो बर्तन को उलट देने पर भी नीचे नहीं गिरेगा।
- बस अब इस क्रीम को पाइपिंग बैग में भरें और केक या कप केक में सजाकर बच्चों को होममेड घर का बना क्रीम वाला केक बनाकर खिलाएं।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




