बिहारी स्टाइल कुरकुरी आलू की भुजिया पसंद है? इन 4 टिप्स से आएगा मां के हाथों वाला स्वाद!
Cooking Tips: दाल-चावल हो, रोटी हो या पराठा, बिहारी स्टाइल आलू भुजिया हर खाने का स्वाद दोगुना कर देती है। इसे बनाना काफी सिंपल है, लेकिन वही पारंपरिक स्वाद चाहिए तो ये 4 बातें जरूर ध्यान में रखें।

कई बार सिंपल सादा खाना भी दिल जीत लेता है। बिहारी स्टाइल आलू की भुजिया इसका परफेक्ट उदाहरण है। दाल-चावल हो या रोटी-पराठे, आलू भुजिया हर किसी के साथ टेस्टी लगती है। इसमें ज्यादा मसाले नहीं डाले जाते, सरसों के तेल की खुशबू और लंबे-पतले कटे हुए आलू से बिल्कुल सिंपल सी भुजिया बनाई जाती है, जिसे बच्चों से ले कर बड़े तक खूब पसंद करते हैं। आप कितने भी मसाले पीसकर आलू की सब्जी बना लें, भुजिया का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। अब यूं तो इसकी रेसिपी सिंपल सी है, लेकिन वो ऑथेंटिक बिहारी टेस्ट चाहिए तो कुछ छोटी-छोटी बातें आपको ध्यान में रखनी चाहिए। आलू की कटिंग से ले कर सही मसाले और भुनाई तक, यही टिप्स हैं जो आलू की भुजिया को वो पारंपरिक स्वाद देती हैं। आइए जानते हैं।
आलू को काटने और भिगोने का सही तरीका
बिहारी स्टाइल आलू भुजिया बनाने के लिए आलू को हमेशा लंबे और पतले शेप में काटें, जिस तरह फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए काटा जाता है। बहुत से लोग आलू का छिलका नहीं उतारते हैं, ये पूरी तरह आप पर है कि आप छिलके सहित खाना चाहते हैं या उन्हें उतारकर। अब कटे हुए आलू को पानी में लगभग 5-10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इससे आलू का एकस्ट्रा स्टार्च निकल जाएगा। फिर आप इन्हें दो से तीन बार साफ पानी से अच्छी तरह वॉश कर सकते हैं।
हमेशा सरसों के तेल का इस्तेमाल करें
पारंपरिक बिहारी स्टाइल आलू की भुजिया में हमेशा सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता है। इसकी तीखी सी खुशबू से भुजिया का टेस्ट काफी अच्छा आता है और वो कुरकुरी भी बनती है। हालांकि आप रिफाइंड तेल में भी आलू की भुजिया बना सकते हैं, लेकिन ऑथेंटिक टेस्ट तो सरसों के तेल में तड़का लगाने पर ही आता है।
तड़के के लिए कौन-कौन से मसाले डालें
बिहारी स्टाइल आलू भुजिया में जीरे का तड़का नहीं लगाया जाता है। इसकी जगह सरसों के दानी यानी राई का इस्तेमाल होता है। इसके लिए पहले सरसों का तेल गर्म कर लें, ताकि इसमें कच्चेपन की खुशबू ना आए। फिर थोड़ा सी राई के दाने और साबुत सूखी लाल मिर्च डालकर चटका लें। सिर्फ यही दो चीजें काफी होती हैं। कुछ लोग तीखेपन के लिए हरी मिर्च भी डालते हैं, लेकिन उससे आलू की भुजिया का पूरा स्वाद बदल सकता है। अगर आपको तीखा ज्यादा चाहिए तो आप सूखी लाल मिर्च थोड़ी ज्यादा डाल सकते हैं, इससे स्वाद बरकरार रहेगा।
नमक और हल्दी डालने की सही टाइमिंग जरूरी है
भुजिया में सिर्फ हल्दी पाउडर और नमक का इस्तेमाल होता है। ज्यादा मसाले डालने से इसका स्वाद खराब हो सकता है। शुरुआत में आलू को 5-6 मिनट के लिए बीच-बीच में चलाकर पका लें। फिर हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करें। इसके साथ में नमक ना एड करें, वरना आलू बीच से टूट सकते हैं। नमक हमेशा भुजिया पकने से थोड़ी देर पहले ही मिक्स करें। जब आलू कुरकुरे होने लगें, आपकी भुजिया बनकर तैयार हो जाएगी।
स्वाद की टिप: बिहारी स्टाइल आलू की भुजिया में पानी नहीं डाला जाता है। इसलिए इसे लगातार चलाते रहें ताकि ये चिपके ना। खासकर अगर नॉन स्टिक पैन में नहीं बना रहे हैं तो इसे चलाते रहना बहुत जरूरी होता है।
(All Images Credit- Pinterest
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


