दूध वाली चाय से करना है परहेज तो 2 तरीका नोट कर लें, जो देंगे चाय को क्रीमी टेस्ट
How to make tea without milk: दूध वाली चाय पीने से मना किया जाता है। ये सेहत के लिए लंबे समय में कई तरह के नुकसान पैदा करती है। लेकिन चाय की तलब हो तो क्या करें? इसका सॉल्यूशन है ये वीगन चाय, जिसे आप 2 तरीके से बना सकती है। नोट कर लें दोनों तरीका।
केसिन दूध में होता है और टेनिंस चाय में होता है। जब दोनों को मिलाकर पिया जाता है तो ये शरीर में कई तरह की परेशानियों को पैदा करते हैं। इसलिए चाय को दूध में बनाकर पीने से मना किया जाता है। एक्सपर्ट का मानना है कि ये एक धीमा जहर है जो बॉडी में कई विकार पैदा कर देता है। ऐसे में दूध वाली चाय से परहेज करना अच्छा है। अगर किसी को चाय पीनी है तो पानी में उबालकर पिए। लेकिन जो लोग चाय के शौकीन होते हैं उन्हें वो दूध वाली क्रीमी चाय की ही तलब होती है। ऐसे में ब्लैक टी उनके मुंह के स्वाद को बिगाड़ देती है। अगर आपके घर में भी बड़े-बुजुर्ग हैं जिन्हें दूध वाली चाय पीने से मना किया गया है तो उन्हें ये बिना दूध वाली क्रीमी चाय बनाकर पिलाने के दो हैक नोट कर लें।
वैसे इस चाय को वीगन मिल्क वाली चाय भी बोल सकते हैं।
ओट्स मिल्क के साथ बनाएं चाय
क्रीमी चाय पीने की क्रेविंग होती है तो ओट्स मिल्क के साथ चाय बनाकर रेडी कर सकती हैं। ओट्स मिल्क बनाने का आसान सा तरीका नोट कर लें।
- सबसे पहले इंस्टेंट ओट्स को मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
- ओट्स के साथ बिल्कुल ठंडे पानी का यूज करें। रूम टेंपरेचर या गर्म पानी नहीं डालना है।
- अगर आपको दूध गाढ़ा चाहिए तो पानी थोड़ा कम डालें और पतले दूध के लिए थोड़ा ज्यादा पानी का इस्तेमाल करें।
- पानी के साथ ओट्स को पीसकर पूरी तरह से ब्लेंड कर लें।
- अब इसे कपड़े से छानकर रख लें।
- पैन में चाय बनाने के लिए जितने कप चाय बनानी हो उतना पानी डालें।
- दो कप चाय के लिए दो कप पानी डालें और साथ में अदरक, इलायची, चाय की पत्ती स्वादानुसार डालकर पका लें। साथ में चीनी स्वादानुसार डाल दें।
- अब जब चाय पूरी तरह से पक जाए तो गैस की फ्लेम को बिल्कुल धीमा कर दें क्योंकि ओट्स मिल्क को उबालना नही हैं और ना ही पकाना है।
- केवल इस तरह से डालना है कि चाय गर्म बनी रहे।
- इसलिए चाय पकने के बाद जरूरत और कलर के मुताबिक आधा या एक कप दूध डालकर धीमी फ्लेम पर एक से डेढ़ मिनट गर्म होने दें। फिर गैस की फ्लेम को बंद कर दें और चाय छान लें। सबसे आखिर में चीनी डालें।
काजू के दूध के साथ बनाएं चाय
काजू को भिगोकर पीसकर पतला दूध तैयार कर लें। फिर चाय बनाने के ऊपर लिखे प्रोसेस को फॉलो करें। इस विधि से आपकी बिना दूध वाली वीगन चाय बनकर तैयार हो जाएगी। जो आपकी सेहत को नुकसान नहीं करेगी और चाय की क्रेविंग भी कम करेगी।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना


