आयरन तवे पर डोसा फिर से चिपकने लगा तो सीख लें धोने के बाद इस्तेमाल का तरीका

Jan 10, 2026 12:34 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Kitchen Tips: डोसा या चीला बनाने के लिए आपने भी लोहे का तवा या कास्ट आयरन तवा खरीद लिया है। लेकिन एक बार बनाने के बाद जैसे ही धोया फिर से उस पर डोसा चिपकना शुरू हो गया है तो लोहे के तवे को दोबारा से सीजन करने का ये तरीका जरूर सीख लें। 

आयरन तवे पर डोसा फिर से चिपकने लगा तो सीख लें धोने के बाद इस्तेमाल का तरीका

डोसा या चीला बनाने के लिए नॉनस्टिक तवा का यूज आसान होता है। लेकिन नॉनस्टिक सेहत के लिए हार्मफुल होता है और इसे जल्दी-जल्दी चेंज करने की जरूरत होती है। ऐसे में ज्यादातर लोग लोहे के तवे पर डोसा बनाने की सलाह देते हैं। लेकिन लोहे का तवा एक बार धो दिया जाए तो फिर इस पर डोसा बनाना मुश्किल हो जाता है और डोसा चिपकना शुरू हो जाता है। ऐसे में लोहे के तवे को सीजन करने का आसान तरीका जरूर सीख लें।

सबसे पहले तो लोहे के तवे को धोना सीख लें

कास्ट आयरन तवा जिसे आप सीजन करके रखती हैं उसे धोने के लिए बहुत सारा घिसने की जरूरत नहीं होती। बस धोने से पहले हल्का सा गर्म कर लें। जिससे किनारे पर जमी पपड़ी आसानी से छूट सकेगी। बस इन पपड़ियों को किसी चीज से खुरचकर निकाल दें। फिर माइल्ड साबुन से धो दें।

धोने के बाद कास्ट आयरन तवा को सीजन करने का तरीका

  • एक बार तवा या लोहे का पैन धो लिया तो फौरन उसके पानी को पोंछकर सुखा दें।
  • फिर, उस पर हाई स्मोकिंग ऑयल जैसे सरसों का तेल या फिर तिल का तेल लगाएं।
  • तेल लगाने के बाद किसी कपड़े या किचन टॉवले से पोंछ दें और गैस पर रखकर बर्तन को तब तक गर्म करें जब तक कि धुंआ ना निकलने लगे।
  • एक बार बर्तन गर्म होकर धुआं निकलने लगे तो गैस की फ्लेम को बंद करके ठंडा हो जाने दें।
  • बर्तन को गर्म करने से सारा ऑयल अंदर अब्जॉर्ब हो जाता है और बिल्कुल नॉनस्टिकी बनकर रेडी हो जाता है।
  • बस जब ये तवा या पैन ठंडा हो जाए तो एक्स्ट्रा ऑयल को पोंछकर रख दें।
  • अगर तवा नया है या आपने ज्यादा रगड़कर धोया है तो एक बार गर्म होकर ठंडा हो जाने के बाद फिर से इस पर तेल लगाएं और गर्म करें। फिर एक्स्ट्रा तेल को वाइप कर दें। इस प्रोसेस को दो सेतीन बार रीपिट करें।
  • ऐसा करने से कास्ट आयरन या लोहे का तवा अच्छी तरह से चिकना हो जाएगा और फिर इस पर किसी भी तरह का डोसा या चीला नहीं चिपकेगा।
  • सबसे खास बात अगर डोसा या तवा पहली बार बनाते समय चिपक रहा तो एक से दो बनाने के बाद फिर आसानी से बनना शुरू हो जाता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;