कड़क चाय का मतलब देर तक उबालना नहीं! कितनी देर में रेडी होगी परफेक्ट टी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Perfect Kadak Chai Recipe: एक प्याली चाय सुबह की ताजगी और दिनभर की थकान उतार देती है। लेकिन काफी सारे लोग चाय बनाते समय बहुत ही छोटी-छोटी लेकिन जरूरी मिस्टेक करते हैं। जिससे चाय का टेस्ट बिगड़ जाता है। परफेक्ट कड़क चाय बनानी है तो ये 3 मिनट वाली टेक्निक जरूर फॉलो करें।

कड़क चाय बनाने का तरीका

एक कप चाय दिनभर की सारी थकान मिटा देती है। कुछ लोग कड़क चाय पीना पसंद करते हैं। जब तक उन्हें चाय में स्ट्रांग फ्लेवर ना आए मजा नहीं आता। लेकिन कड़क चाय बनाने का मतलब ये नहीं कि आप देर तक चाय को उबालते रहें। चाय का सही फ्लेवर लाने के लिए सही टाइम पर दूध, चीनी, चाय की पत्ती और अदरक-इलायची डालने का सही समय होता है। जिसके बारे में जानकारी हो तो आपकी चाय का फ्लेवर बिल्कुल परफेक्ट आएगा। जैसे काफी सारे लोग कड़क चाय के नाम पर चाय को उबालकर टेस्ट को बिगाड़ देते हैं। जबकि मात्र 3 मिनट में परफेक्ट कड़क चाय बनकर रेडी हो सकती है। द बॉम्बेडॉन नाम के सोशल मीडिया पेज पर परफेक्ट कड़क चाय बनाने का तरीका शेयर किया गया है।

कड़क चाय का मतलब चाय जलाना नहीं होता

कड़क चाय बनाने के लिए चाय को बहुत देर तक जलाने की जरूरत नहीं होती। ऐसा करने से चाय में मौजूद टैनिंस चाय की पत्ती को जलाने लगते हैं। जिससे चाय का फ्लेवर कड़वा हो जाता है। जबकि मात्र 3 मिनट चाय को पकाने से ही परफेक्ट फ्लेवर पककर आता है।

कड़क चाय बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप

  • परफेक्ट कड़क चाय बनाने के लिए सबसे पहले भगोने में पानी डालें।
  • उबाल आते ही इसमे चाय की पत्ती डालें और इसे उबलने दें।
  • पूरे 3 मिनट तक चाय की पत्ती को पानी में उबालें।
  • इतनी देर में अदरक को अच्छी तरह से कुचलकर तैयार कर लें।
  • 3 मिनट में जैसे ही चाय की पत्ती उबल जाए इसमे अदरक डाल दें।
  • 60 सेकेंड तक अदरक को पानी और चाय की पत्ती में पकने दें।
  • जिससे अदरक के ऑयल रिलीज हो सकें।
  • फिर सबसे आखिर में दूध डालें और साथ में मात्र आधे चुटकी से भी कम नमक डालें।
  • ये नमक चाय का फ्लेवर नमकीन नहीं करेगा बल्कि चाय के फ्लेवर को ब्लॉक करेगा। जिससे फ्लेवर पूरी तरह से इनहैंस होगा।

चाय का स्वाद पूरा साइंस पर डिपेंड करता है

चाय एक सिस्टम है, जिसमे हर स्टेप से स्वाद बनता है। अगर आप चाय को 3 मिनट से ज्यादा पकाते हैं तो अगले 4 मिनट बाद चाय की पत्ती के टैनिंस जलना स्टार्ट हो जाते हैं। वहीं अदरक को अगर पहले डाल दिया जाए तो इससे अदरक के पूरे ऑयल रिलीज नहीं हो पाते हैं। इसलिए जब चाय उबालना हो तो 3 मिनट बाद ही उसमे अदरक डालना चाहिए। सबसे आखिर में दूध डालने से चाय का फ्लेवर परफेक्ट आता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।