कभी घर में बनाया है कॉर्न स्टार्च? 2 भुट्टे से बनाकर करें सालभर स्टोर
How to make cornstarch at home: सूप, ग्रेवी या फिर कटलेट को क्रिस्पी बनाने के लिए कॉर्नस्टार्च का यूज तो किचन में होता ही है। लेकिन बाजार से कॉर्न स्टार्च खरीदने की बजाय घर में हाइजीनिक तरीके से बनाकर तैयार कर सकती हैं, सीख लें तरीका।
क्रिस्पी स्नैक्स बनाने हो या फिर सूप को गाढ़ा करना हो, किचन में कॉर्न स्टार्च का यूज कई बार होता है। और, बार-बार आपको मार्केट से इसे खरीदकर लाना पड़ता है। लेकिन अगर हम कहें कि आप इस कॉर्न स्टार्च को घर में ही बनाकर स्टोर कर सकती हैं, तो सुनकर हैरान होने की जरूरत नही हैं। बिना प्रिजरवेटिव, बिना किसी केमिकल के आप सिंपल तरीके से ही कॉर्न स्टार्च बना सकती हैं। इंडिया का तड़का सोशल मीडिया पेज पर कॉर्न स्टार्च को घर में बिना ज्यादा मेहनत के फटाफट बनाने का हैक शेयर किया गया है। जिसे आप भी नोट कर लें और बनाकर रखें होममेड कॉर्न स्टार्च।
होममेड कॉर्न स्टार्च बनाने का तरीका
अभी तक मार्केट से कॉर्न स्टार्च खरीदते थे और उसकी शुद्धता की कोई गारंटी नहीं रहती थी और सेहत को लेकर चिंता बनी रहती है तो बस इस सिंपल स्टेप में आराम के घर में ही दो भुट्टे से 600 से 700 ग्राम कॉर्न स्टार्च बनाकर रख सकती हैं।
- सबसे पहले दो से तीन ताजे भुट्टे मार्केट से खरीद लाएं। ध्यान रहे कि भुट्टे देसी हों।
- इन भुट्टों के दानों को अलग कर लें और अच्छे से पानी से धो दें। जिससे इनके रेशे वगैरह बिल्कुल साफ हो जाएं।
- भुट्टे के दानों को करीब एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें। पानी में भिगोने से कॉर्न स्टार्च ज्यादा बेहतर तरीके से और अच्छी तरह से निकलता है।
- अब इन दानों को मिक्सर जार में डालें और पानी डालकर आराम से पीस लें।
- दो से तीन भुट्टों के दानों को निकालें तो आधा-आधा करके दो बार में पीसें। एक बार में भुट्टे में एक कप पानी डालकर पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। पीसते समय आप थोड़े ज्यादा पानी का भी यूज कर सकते हैं क्योंकि हमे इसे छानना है और सारा स्टार्च अलग करना है।
- तो जब दानों का पेस्ट बन जाए तो इसे छन्नी से छानकर सारा पानी अच्छी तरह से निचोड़कर अलग कर लेना है। इसी पानी में ही आपको स्टार्च मिलेगा।
- बस अब जो छिलके और बचा हुआ गाढ़ा छना हुआ पेस्ट है इसे कटलेट या आटे में गूंथकर यूज कर लें।
- वहीं जो पानी है उसे ढंककर दो घंटे के लिए छोड़ दें।
- दो घंटे बाद आप देखेंगे कि पानी के नीचे कुछ गाढ़ा सा सफेद पदार्थ बैठ गया है।
- बस यहीं आपका स्टार्च है तो बगैर हिलाए बर्तन को धीरे से ऊपर के पानी को अलग कर लेंगे।
- ध्यान रहे कि केवल पतला पानी ही निकले और गाढ़ा वाला पदार्थ बहने ना पाए।
- बस इस गाढ़े पेस्ट जैसे सफेद रंग के बचे हिस्से को किसी प्लेट या थाली पर फैलाकर धूप में या पंखे में सूखने के लिए रख दें।
- एक से दो दिन में पूरी तरह सूखकर चाक की तरह जम जाएगा।
- बस जब ये जम जाए तो मिक्सी में डालकर इसे पाउडर में बदल लें और किसी एयर टाइट जार में भरकर रख लें।
- साफ-सुथरे, हाइजिनिक तरीके से कॉर्न स्टार्च बनाकर घर में ही रख सकती हैं।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना


