भंडारे वाली खट्टी-मीठी कद्दू की सब्जी पसंद है? ये 4 काम करते हैं हलवाई, तभी आता है वो स्वाद!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bhandara Style Kaddu Ki Sabzi: भंडारे या शादी में मिलने वाली खट्टी मीठी कद्दू की सब्जी का स्वाद अगर आपको भी पसंद है, तो ये टिप्स फटाफट नोट कर लें। पूड़ी के साथ इसे खा कर मजा ही आ जाएगा।

भंडारे वाली खट्टी-मीठी कद्दू की सब्जी पसंद है? ये 4 काम करते हैं हलवाई, तभी आता है वो स्वाद!

कद्दू का नाम सुनते ही बच्चे तो क्या बड़े भी मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन अगर कोई भंडारे वाली कद्दू की सब्जी एक बार चख ले, फिर तो इसका दीवाना ही बन जाए। वो हल्का सा खट्टे-मीठे स्वाद वाला कद्दू और साथ में गरमा गरम पूड़ी खा कर आत्मा तृप्त हो जाती है। घर वाली सब्जी तो कोई खाने को तैयार नहीं होता। ऐसे में क्यों ना आप सिंपल कद्दू की जगह भंडारे वाली कद्दू की सब्जी बनाकर ट्राई करें? यकीन मानिए ये बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। बस आपको कुछ छोटी छोटी सी टिप्स ध्यान में रखनी हैं, जिससे कद्दू का स्वाद एकदम वही हलवाई वाली सब्जी जैसा आएगा। तड़के से कर सही मसाले मिलाने तक, यही छोटी छोटी सी बातें आपको ध्यान में रखनी हैं। बिल्कुल भंडारे जैसी कद्दू की सब्जी बनकर तैयार होगी, जिसे आप पूड़ी या पराठे के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

जीरा नहीं तड़के में डालें ये साबुत मसाले

कद्दू उन सब्जियों में से एक है जिसमें जीरे का तड़का नहीं लगाया जाता है। इसकी जगह दूसरे खड़े मसाले इस्तेमाल होते हैं। भंडारे वाला स्वाद चाहिए तो एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें, फिर इसमें मेथी दाना, सौंफ, कलौंजी और चुटकी भर हींग डालकर चटका लें। इसके अलावा एक-दो सूखी साबुत लाल मिर्च भी तड़के में डालें। इनके साथ बारीक कटी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक भी एड करें। अब कद्दू मिलाएं और 2-3 मिनट अच्छे से चलाते हुए पका लें।

हलवाई कौन-कौन से मसाले मिलाते हैं?

कद्दू में बहुत ज्यादा मसाले डालने की जरूरत नहीं होती है। ज्यादा मसाले डालने से इसका नेचुरल टेस्ट खत्म हो जाता है। भंडारे वाली सब्जी सात्विक होती है, उसमें सिर्फ नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाला जाता है। सुंदर सा कलर चाहिए तो सिंपल लाल मिर्च पाउडर की जगह कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं।

कद्दू में खटास के लिए क्या डालें?

भंडारे वाली कद्दू की सब्जी में हल्की सी खटास होती है। इसके लिए आप कच्ची कैरी यानी कच्चे आम काटकर डाल सकते हैं। या फिर अमचूर पाउडर या जरा सा नींबू का रस इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ लोग इमली डालकर भी कद्दू बनाते हैं, इससे बहुत अच्छा स्वाद आता है।

थोड़ा सा गुड़ जरूर डालें

हलवाई कद्दू की सब्जी में खटाई के साथ साथ थोड़ा सा गुड़ भी जरूर डालते हैं। गुड़ का चूरा डालने से कद्दू में वो खट्टा मीठा सा बैलेंस स्वाद आता है; जो बहुत टेस्टी लगता है। इसके अलावा थोड़ा सा काला नमक और गरम मसाला भी लास्ट में एड करें। इससे टेस्ट बैलेंस हो जाएगा और काफी खुशबूदार सी सब्जी बनेगी। इसके बाद आप फ्रेश धनिया पत्ता भी एड कर सकते हैं। गरमा-गरम पूड़ी के साथ ये भंडारे वाली कद्दू की सब्जी खूब टेस्टी लगेगी।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।