असली और नकली चीज़ की पहचान कैसे करें? जानें नमक-तवा टेस्ट करने का सही तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चीज़ का इस्तेमाल पिज्जा, बर्गर, सैंडविच ज्यादातर चीजों में किया जाता है लेकिन क्या वह असली है। चीज़ की शुद्धता जांचने के कई तरीके वायरल होते रहते हैं, चलिए जानते हैं टेस्ट करने का सही तरीका।

how to identify fake cheese from salt and tawa test
नकली चीज़ की पहचान करना है आसान, जानें नमक-तवा टेस्ट का सही तरीका

पिज्जा हो या सैंडविच आजकल चीज़ हर फास्ट फूड में डाला जाता है। बाजार में मिलने वाला चीज़ असली हो ऐसा जरूरी नहीं है और बच्चों को खासतौर पर ये पसंद होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही चीजें ही उन्हें खाने के लिए दें। अगर आपके घर में चीज़ का इस्तेमाल ज्यादा होता है, तो जरूरी है कि आपको शुद्धता की पहचान करना आता हो। कई बार मिलते-जुलते दिखने वाले प्रोडक्ट्स को लेकर असली और नकली चीज़ की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर नमक-तवा टेस्ट की अक्सर चर्चा होती रहती है। लेकिन क्या वाकई इस तरीके से चीज़ की शुद्धता का पता लगाया जा सकता है? आइए जानते हैं नमक-तवा टेस्ट करने का तरीका।

क्या है नमक-तवा टेस्ट?

नमक और तवा टेस्ट के जरिए चीज़ का पता लगाया जाता है कि वह असली है या नहीं। नमक डालकर चीज़ के टेक्सचर में बदलाव होता है, तब उसकी शुद्धता का पता चलता है और तवा पर चीज़ को गर्म करके भी चेक किया जा सकता है।

नमक वाला टेस्ट करने का तरीका

सबसे पहले चीज़ को किसी प्लेट में निकालकर रख लीजिए और फिर उसके ऊपर से नमक डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर चीज़ में किसी भी तरह की मिलावट होगी, तो उसका रंग नीला या काला दिखने लगेगा। अगर चीज़ शुद्ध है, तो उसका रंग बिल्कुल नहीं बदलेगा।

तवा टेस्ट करने के स्टेप्स

तवा टेस्ट करने के लिए आपको साफ तवा गैस पर रखना है और धीमी आंच में गैस ऑन करनी है। अब गैस बंद करें और गर्म तवे पर चीज डालकर छोड़ दीजिए। अगर चीज़ आसानी से पिघलने लगे और उसका रंग नहीं बदलता है, तो वह असली है। चीज़ का रंग बदल जाए और वह पिघलने में समय लगा रहा हो, तो नकली हो सकता है।

असली चीज़ की पहचान ऐसे भी करें

सिर्फ नमक-तवे टेस्ट के जरिए चीज़ की शुद्धता की पहचान नहीं की जा सकती। कुछ प्रोडक्ट्स में इस तरह के टेस्ट काम नहीं करते हैं। इसके लिए आप कुछ चीजों पर जरूर ध्यान दें।

  • चीज़ खरीदते समय सबसे पहले पैकेट पर दी गई सामग्री को पढ़ें। इससे आपको पता चलेगा कि प्रोडक्ट में कौन-कौन से इंग्रीडिएंट्स इस्तेमाल किए गए हैं। सिर्फ रंग, खुशबू या पिघलने के तरीके को देखकर उसकी शुद्धता को ना देखें।
  • पैकेट पर लिखे प्रोडक्ट का नाम ध्यान से पढ़ें। चीज़, प्रोसेस्ड चीज़ और चीज़ एनालॉग में अंतर होता है। सभी के बनाने का तरीका भी अलग होता है और दूध के साथ कई चीजों को मिलाया जाता है।
  • चीज़ खरीदते समय पैकिंग की स्थिति, मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी या बेस्ट-बिफोर डेट और स्टोरेज से जुड़ी जानकारी जरूर देखें। अगर पैकेट फूला हुआ है, खुला है या उसमें से बदबू आ रही है, तो यूज ना करें।
  • भारत में पैक्ड फूड खरीदते समय पैकेट पर दी गई FSSAI लाइसेंस जानकारी देखना उपयोगी है। जरूरत पड़ने पर संबंधित खाद्य कारोबार की जानकारी आधिकारिक FSSAI माध्यमों से जांची जा सकती है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानानकली चीज़ की पहचान कैसे होती है? जानें क्या है नमक-तवा टेस्ट