दूध पतला हो या कम... उबालते हुए बस ये 1 चीज मिला दें, मोटी और ज्यादा मलाई जमेगी!
अगर आपको भी पतले या कम दूध से ज्यादा और मोटी मलाई चाहिए, तो उबालते हुए ये छोटा सा काम जरूर करें। बस आपको रसोई में रखी ये 1 चीज दूध में एड करनी है, फिर देखिए कैसे भर-भर के मलाई जमती है।

दूध की मलाई अच्छी-खासी जमे, तो काफी काम आती है। कई गृहणियां तो इसे इकठ्ठा कर के देसी घी और बटर घर में ही बना लेती हैं, वहीं मलाई कई डिशेज में भी काम आती है। हालांकि आजकल दूध ही इतना पतला आने लगा है कि मलाई सिर्फ नाम मात्र की निकलती है। ऐसे में अक्सर गृहणियों का सवाल होता है कि ऐसा क्या करें जो दूध से थोड़ी ज्यादा और मोटी मलाई निकले। इसकी एक छोटी सी ट्रिक आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। जी हां, आपकी रसोई में ही एक ऐसी चीज मौजूद है, जिसे अगर आप दूध उबालते हुए मिला दें तो मलाई खूब ज्यादा मात्रा में निकलती है। साथ में छोटी-छोटी टिप्स भी शेयर करेंगे, जिन्हें ध्यान में रखकर आप कम से कम दूध में भी ठीक मात्रा में मलाई निकाल पाएंगी।
मोटी मलाई के लिए दूध में मिलाएं ये 1 चीज
अगर आपके यहां पतला दूध आता है या दूध कम हो, तो भी आप ढेर सारी मलाई निकाल सकती हैं। इसके लिए आपको दूध उबालते हुए उसमें थोड़ी सी चीनी मिला देनी है। बहुत ज्यादा मात्रा में चीनी नहीं मिलानी है कि दूध मीठा हो जाए। बस आधा चम्मच के करीब चीनी काफी रहती है। बहुत से लोग मोटी मलाई जमाने के लिए चावल के कुछ दाने या कॉर्न फ्लोर भी दूध में डालते हैं। लेकिन कॉर्न फ्लोर से दूध का स्वाद हल्का बदल सकता है, वहीं चावल डालने से दूध जूठा हो जाता है जिसे व्रत या भोग में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
कब डालनी चाहिए दूध में चीनी
सबसे पहले आपको दूध को बॉयल करने रख देना है। जैसे ही दूध में एक उबाल आ जाए तो गैस की फ्लेम को बिल्कुल लो कर दें और दूध को एक से डेढ़ मिनट के लिए और उबलने दें। इसके बाद आपको दूध में थोड़ी सी चीनी एड करनी है, फिर दूध को 10 सेकंड तक और पका लेना है ताकि चीनी अच्छे से मेल्ट हो जाए। इसके बाद गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
काम की टिप: दूध को उबालते हुए बीच-बीच में चलाते जरूर रहें। दरअसल दूध उबलते समय इसका फैट कई बार बर्तन के किनारों पर ही जम जाता है। इसे खुरचकर बीच में करते रहें।
मोटी मलाई के लिए जरूरी हैं ये टिप्स
दूध को उबालने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। आपको इसे ढकना नहीं है, वरना नमी से मलाई जम नहीं पाती है। दूध के बर्तन पर या तो कोई छलनी ढक दें या फिर किसी ढक्कन से आधा कवर कर के आधा खुला हुआ छोड़ दें। जब दूध ठंडा हो जाए तो उसे फ्रिज में रातभर के लिए रख दें। अगले दिन तक मलाई बहुत अच्छे से सेट हो जाएगी।
काम की टिप- मलाई को हाथ से ना निकालें, इससे काफी सारी मलाई दूध में ही मिक्स हो जाती है। एक चाकू की मदद से मलाई को बर्तन के किनारों से खुरचकर अलग लें, फिर किसी पूड़ी तलने वाले झारे की मदद से बाहर निकाल लें।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


