नकली क्यों खाना! 1 लीटर दूध से घर पर ही बनाएं 1/2 किलो पनीर, डेयरी वाले से जानें सीक्रेट
अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि घर पर दूध से काफी कम मात्रा में पनीर बनता है। आज की ये टिप्स आपकी इसी समस्या का हल है। इस तरह से आप दूध से ज्यादा से ज्यादा पनीर बना सकते हैं ।

आजकल बाजार में इतना मिलावटी पनीर आ रहा है कि लोगों को खाने में भी डर लगने लगा है। ऐसे में समझदारी यही है कि घर पर ही दूध फाड़कर पनीर बना लिया जाए। ये शुद्ध भी रहता है और खाने में भी काफी अच्छा लगता है। हालांकि अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि घर पर पनीर काफी कम मात्रा में बनता है। काफी सारा दूध भी ले लो तो पनीर की क्वांटिटी कम ही रहती है। ऐसे में ये महंगा पड़ जाता है और फिर बाकी की मेहनत भी अलग रही। बहुत से लोग सिर्फ इसी वजह से घर पर पनीर बनाना अवॉइड करते हैं। अगर आपके साथ भी यही इश्यू है, तो आज की टिप्स आपके बड़े काम आने वाली हैं। इनकी मदद से आप एक लीटर दूध में आधा किलो के करीब पनीर बना लेंगे। आइए जानते हैं-
दूध से ज्यादा पनीर कैसे बनाएं?
स्टेप 1- एक उबाल आने तक दूध को पका लें
पनीर बनाने के लिए सबसे पहला स्टेप होता है दूध को उबालना। इसके लिए पैन में सबसे पहले दो तीन चम्मच पानी डालें, फिर दूध को छानकर डाल दें ताकि इसमें कोई भी गंदगी या पार्टिकल ना रहे। पैन में पहले पानी डालने से दूध तली पर चिपकता नहीं है, इसलिए ये स्टेप भी जरूरी है। अब दूध को सिर्फ एक उबाल आने तक पका लें, फिर गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
काम की टिप: अच्छा और ज्यादा मात्रा में पनीर बनाना है तो दूध भी गाढ़ा लें। भैंस के दूध का पनीर काफी अच्छा बनता है। वहीं अगर आप पैकेट वाला दूध इस्तेमाल करते हैं, तो फुल क्रीम मिल्क ले सकते हैं।
स्टेप 2- दूध को लगातार चलाते हुए ठंडा कर लें
दूध को उबालने के बाद आपको इसे ठंडा करना है। इस दौरान सबसे जरूरी है दूध को लगातार चलाते रहना। अगर आप यूं ही दूध को ठंडा होने रख देंगे तो उसमें मलाई जमना शुरू हो जाएगी, जिसकी वजह से पनीर में चिकनापन नहीं आएगा। इसलिए दूध को चलाते हुए इतना ठंडा कर लें कि आप उसमें अपनी उंगली आराम से डाल पाएं और गर्म ना लगे।
स्टेप 3- सही तरीके से फाड़ें दूध
दूध को फाड़ने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक लीटर दूध के लिए करीब दो नींबू का रस एक बाउल में निकाल लें और उसमें थोड़ा सा पानी भी मिक्स कर लें। ध्यान रखें इसे आपको एक साथ दूध में नहीं डालना है, बल्कि चम्मच से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में एड करना है। इस दौरान दूध को लगातार चलाते रहना बेहद जरूरी है। तब तक चलाएं, जब तक छेना और पानी बिल्कुल अलग ना हों जाए।
स्टेप 4- छानकर अच्छी तरह धोना है जरूरी
जैसे ही छेना और पानी अलग हो जाएं, इन्हें छलनी की मदद से छान लें। छेना में नींबू का खट्टापन बाकी रह जाता है, इसलिए इसे साफ पानी से दो-तीन बार के करीब धोना बहुत जरूरी होता है। पनीर के बचे हुए पानी को आप आटा गूंथने, सब्जी बनाने या पौधे में डालने के इस्तेमाल में ले सकते हैं।
स्टेप 5- सूती कपड़े में बांधकर सेट होने दें
अब बारी है पनीर को सेट करने की। इसके लिए सबसे पहले छेना को किसी साफ-सूती कपड़े में बांधकर बचा हुआ सारा पानी अच्छी तरह निचोड़ दें। फिर इसे अच्छी तरह से बांधकर या तो फ्रिज में रख दें या फिर कहीं टाँग दें। 6-7 घंटों में ये अच्छी तरह सेट हो जाएगा।
(Images Credit- Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


