एक नहीं 2 बार निकालें दूध से मोटी मलाई, घर पर घी बनाती हैं तो जरूर देख लें ट्रिक!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

घर पर घी बनाती हैं तो मलाई इक्कठा करने की ये ट्रिक आपके बड़े काम की है। इस तरीके से आप सेम दूध से ही दो बार मलाई निकाल सकते हैं और वो भी अच्छी-खासी मात्रा में। यानी हफ्तेभर में आपका मलाई का बर्तन फुल हो जाएगा, जिसे आप मक्खन या घी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Malai From Milk
दूध से दो बार मलाई निकालने का तरीका

दूध में मोटी मलाई जमे तो बहुत सारे काम हो जाते हैं। इसे यूं ही पराठे पर लगाकर खा लो या फिर हफ्तेभर की मलाई इक्कठा कर के देसी घी या बटर बना लो। लेकिन कई बार लोग शिकायत करते हैं कि दूध से उतनी मलाई निकलती ही नहीं कि घर पर घी बना लिया जाए। असल में दूध अगर गाढ़ा है, तो मलाई काफी मात्रा में निकाली जा सकती है। आज जो तरीका हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं उसे फॉलो कर के तो आप सेम दूध से दो बार मलाई निकाल सकते हैं। घर पर ही घी बनाते हैं तो ये तरीका आपके बड़े काम आने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि दूध से दो बार मोटी मलाई कैसे निकालें।

क्या दूध से दो बार मलाई निकाल सकते हैं?

अक्सर लोगों को लगता है कि दूध से मलाई सिर्फ एक बार ही निकाली जा सकती है। लोग अक्सर दूध उबलने के बाद मलाई को इक्कठा कर लेते हैं और बाकी दूध को पीने में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेम दूध से ही आप दो बार खूब सारी मलाई निकाल सकते हैं? घर पर देसी घी या मक्खन बनाते हैं तो इस तरीके को फॉलो कर के डबल मलाई निकाल सकते हैं।

जरूरी टिप: दूध गाढ़ा होना चाहिए

अगर आप दूध से मलाई इक्कठा करते हैं तो गाढ़ा दूध ही लें। आप डेयरी से भैंस वाला दूध ले सकते हैं, उससे काफी अच्छी मात्रा में मलाई निकल जाती है। वहीं अगर पैकेट वाला दूध लेते हैं तो फुल क्रीम लेना बेहतर है। इसमें खूब सारी मलाई निकल जाती है और बाकी दूध टोंड हो जाता है, जिसे आप पीने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

पहली बार में ऐसे निकालें दूध की मलाई

पहली बार में अच्छी खासी मात्रा में दूध की मलाई निकालने के लिए ये तरीका फॉलो करें। इसके लिए आपको सबसे पहले दूध को अच्छी तरह बॉयल कर लेना है। इसे मीडियम फ्लेम पर सिर्फ एक उबाल आने तक पकाएं और तुरंत गैस बंद कर दें। दूध को बहुत ऊपर तक ना आने दें, हल्का उबाल आने पर ही गैस बंद कर दें। इससे ऊपर की हल्की मलाई फटेगी नहीं।

इसके बाद दूध को आधा घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें, दूध हल्का ठंडा हो जाएगा। इसके बाद आपको दूध को छलनी से ढककर 3-4 घंटे के लिए रूम टेंपरेचर पर ठंडा होने देना है। जब ये पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे फ्रिज में रात भर के लिए सेट होने छोड़ दें। अगली सुबह तक बहुत मोटी मलाई जम जाएगी। इसे आप चाकू की मदद से खुरचकर निकाल सकते हैं।

दूसरी बार में कैसे निकालें सेम दूध से मलाई?

दूसरी बार मलाई निकालने के लिए दूध को दोबारा गर्म होने रखें। जैसे ही हल्का सा ऊपर उठने लगे गा कि फ्लेम तुरंत बंद कर दें। इसके बाद दूध को रूम टेंपरेचर पर पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद दूध को सिर्फ एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। दोबारा से इसके ऊपर अच्छी खासी मात्रा में मलाई आ जाएगी, जिसे आप अलग निकाल सकते हैं। अब बाकी दूध आप पीने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाएक नहीं 2 बार निकालें दूध से मोटी मलाई, घर पर घी बनाती हैं तो जरूर देख लें ट्रिक