ग्रेवी में चाहिए परफेक्ट लाल रंग, कश्मीरी लाल मिर्च इस्तेमाल करने का सही तरीका जानें
ग्रेवी में रेस्टोरेंट जैसा लाल रंग लाना चाहते हैं? कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर का सही इस्तेमाल करना जरूरी है। एक आसान किचन हैक से आप मसाले को 'ब्लूम' कर सकते हैं, जिससे ग्रेवी का रंग और स्वाद दोनों बेहतर हो जाते हैं।

भारतीय खाने में मसालों का सही इस्तेमाल ही स्वाद और रंग दोनों को खास बनाता है। खासकर जब बात ग्रेवी वाली सब्जियों की आती है, तो लोग चाहते हैं कि उनका रंग बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा गहरा लाल और आकर्षक दिखे। इसके लिए अक्सर कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।
कश्मीरी मिर्च पाउडर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह खाने को खूबसूरत लाल रंग देता है, लेकिन बहुत ज्यादा तीखा नहीं होता। इसी वजह से यह कई तरह की ग्रेवी, करी और मसालेदार डिश में डाला जाता है। लेकिन कई बार लोग इसे सीधे सब्जी या ग्रेवी में डाल देते हैं, जिससे मसाले का स्वाद ठीक से नहीं खुल पाता और कभी-कभी हल्का पाउडर जैसा स्वाद भी रह जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी ग्रेवी का रंग और स्वाद दोनों बेहतर हो जाएं, तो एक आसान किचन हैक अपनाया जा सकता है।
कश्मीरी मिर्च पाउडर को ऐसे करें यूज
- जब भी किसी रेसिपी में कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालना हो, तो उसे सीधे ग्रेवी में डालने के बजाय पहले थोड़ा सा गर्म घी या तेल में मिलाएं। इसे मसालों को ‘ब्लूम’ करना कहा जाता है।
- इसके लिए एक छोटा पैन लें और उसमें एक से दो चम्मच घी या तेल हल्का गर्म करें। अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर जल्दी से मिला लें।
- जैसे ही मिर्च पाउडर तेल या घी में मिलती है, उसका रंग और खुशबू तुरंत निकलने लगती है। इसके बाद इस मिश्रण को अपनी तैयार हो रही ग्रेवी या सब्जी में डाल दें।
इस ट्रिक से क्या फायदा होता है
इस छोटे से स्टेप से आपके खाने में कई फायदे मिलते हैं।
- ग्रेवी का रंग बहुत ही सुंदर, गहरा और रूबी रेड यानी चमकदार लाल दिखाई देता है।
- मसाले का स्वाद ज्यादा अच्छी तरह खुलकर आता है।
- ग्रेवी में पाउडर जैसा कच्चा स्वाद नहीं रहता और खाने में हल्की स्मोकी खुशबू भी आ जाती है।
किन डिश में करें इस्तेमाल
यह किचन हैक कई तरह की ग्रेवी वाली डिश में इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे - पनीर की सब्जी, बटर चिकन या चिकन करी, दाल तड़का, कढ़ाई पनीर, राजमा या छोले। इन सभी डिश में यह ट्रिक ग्रेवी का रंग और स्वाद दोनों बेहतर बना देती है।
ध्यान रखने वाली बातें
- कश्मीरी मिर्च पाउडर को तेल या घी में डालते समय आंच बहुत तेज नहीं होनी चाहिए। तेज आंच पर मसाला जल सकता है, जिससे उसका स्वाद कड़वा हो सकता है। हमेशा हल्की आंच पर ही इसे मिलाएं।
- कुल मिलाकर, यह छोटा सा किचन हैक आपके खाने को देखने में ज्यादा आकर्षक और स्वाद में ज्यादा बेहतर बना सकता है। अगली बार जब भी आप ग्रेवी वाली सब्जी बनाएं, तो कश्मीरी मिर्च पाउडर को पहले घी या तेल में मिलाकर जरूर देखें।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


