सिंपल दाल-चावल खाने के लिए अपनाएं अमीरों वाला स्टाइल, सब करेंगे आपकी बड़ाई

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

खाने के बेसिक एटिकेट्स हर किसी को अपनाने चाहिए। जब आप सलीके से खाते हैं, तो आप अपने साथ बैठे लोगों का भी सम्मान करते हैं। यहां हम सिंपल दाल चावल खाने के लिए अमीरों वाला स्टाइल बता रहे हैं। 

सिंपल दाल-चावल खाने के लिए अपनाएं अमीरों वाला स्टाइल, सब करेंगे आपकी बड़ाई

हर व्यक्ति को खाना खाने के बेसिक टेबल मैनर्स के बारे में पता होना चाहिए। ये मैनर्स आपके व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं। कुछ लोग आवाज करके खाते हैं या फिर मुंह खोलकर चबाते हैं, ऐसी आदतों की वजह से दूसरों को असहज महसूस हो सकता है। जबकि अच्छे मैनर्स यह सुनिश्चित करते हैं कि आपकी वजह से किसी को घिन न आए। चाहे कोई बिजनेस मीटिंग हो या पहली डेट हो हर किसी को कटलरी का सही इस्तेमाल करना आना चाहिए। वैसे तो भारत में अधिकतर लोग दाल चावल को हाथ (बिना चम्मच) से खाना पसंद करते हैं, लेकिन जब आप किसी मीटिंग में डिनर या लंच के लिए जाते हैं तो वहां पर दाल चावल जैसी सिंपल चीजों को भी विवेक के साथ खाते हैं। ऐसे में यहां हम दाल-चावल खाने का अमीरों वाला स्टाइल बता रहे हैं। जब आप इस स्टाइल को अपनाएंगे तो सब आपकी बड़ाई करने लगें।

फोर्क का इस्तेमाल

रेस्तरां की टेबल पर आपने चम्मच के साथ फोर्क और चाकू रखा देखा होगा। बहुत से लोग पूरी डिनर कम्पलीट कर लेते हैं लेकिन चम्मच के अलावा इन दोनों चीजों को नहीं उठाते। जबकि टेबल पर रखी चीजें डेकोरेशन के लिए नहीं बल्कि हर एक चीज का मतलब होता है। चावल खाने के लिए फोर्क को उल्टे हाथ में पकड़ें और इसके उलटी तरफ से चावल को चम्मच की ओर धकेलें, ताकि चम्मच आसानी से भर जाए।

प्लेट की तरफ लाएं चेहरा

बहुत से लोग अपनी चेयर पर सतर्क होकर बैठ जाते हैं और फिर खाने को प्लेट से उठाकर मुंह में रख लेते हैं। ये एक खराब मैनर है। अगर आप चम्मच से खाना खा रहे हैं तो उसे फिल करने के बाद अपने चेहरे को प्लेट के पास लेकर आएं और फिर खाएं।

सही हाथ में पकड़ें

जब आप चम्मच और फोर्क को सही हाथों में पकड़ेंगे तो खाने में आसानी होगी। ध्यान रखें अगर आप सीधे हाथ से खाना खाते हैं तो चम्मच हमेशा आपके सीधे हाथ में होना चाहिए और फोर्क उलटे हाथ में। ध्यान रखें फोर्क को सीधा नहीं पकड़ना बल्कि इसे तिरछा पकड़ना है। इसी के साथ बहुत तसल्ली रखते हुए चम्मच को खाने से भरना है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।