फ्रीजर में रखा मीट बर्फ जैसा कड़ा हो गया तो 10 मिनट में ऐसे करें सॉफ्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Freezer Hack: फ्रीजर में मीट या चिकन को रख दिया जाए तो इसे बनाना मुश्किल हो जाता है क्योंकि ये काफी कड़ा रहता है और गर्म पानी में डालने पर कई बार इसका टेक्सचर खराब हो जाता है। ऐसे में ये हैक आपकी मदद करेगा और मीट को 10 मिनट में सॉफ्ट कर देगा।

फ्रीजर में रखा मीट बर्फ जैसा कड़ा हो गया तो 10 मिनट में ऐसे करें सॉफ्ट

मीट को घर लाने के बाद काफी सारे लोग खराब होने से बचाने के लिए फ्रीजर में स्टोर कर देते हैं। लेकिन कई बार बनाने के पहले जब बाहर निकालते हैं तो ये काफी कड़ा रहता है और इसे सॉफ्ट करना और बर्फ को डिफ्रॉस्ट करना बहुत मुश्किल हो जाता है। और सबसे बड़ी गड़बड़ जब इसे काफी सारे लोग गर्म पानी में डाल देते हैं तो मीट का पूरा टेक्सचर बिगड़ जाता है और ये खराब हो जाता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि मीट को किस तरह से सॉफ्ट बनाया जाए। फ्रीजर में रखे मीट को दस मिनट में सॉफ्ट करने का ये हैक आपके काम आ सकता है।

नमक और विनेगर करेगा मदद

काफी सारे लोग मीट को सॉफ्ट करने के लिए इस हैक की मदद लेते हैं। जिससे दस मिनट के अंदर ही मीट के अंदर जमी बर्फ पिघलने लगती है और वो सॉफ्ट हो जाता है। ये हैक इसलिए भी काम का है क्योंकि विनेगर की मदद से बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिलती है। तो जब आप इसे पानी में डालकर धोते हैं तो नमक और विनेगर मीट पर जमा बैक्टीरिया को भी हटा देता है और पूरी तरह से साफ कर देता है।

नमक और विनेगर से मीट को बनाएं सॉफ्ट

फ्रीजर में रखा चिकन और मीट जब जम जाए तो बस किसी बड़े से बर्तन में मीट से दोगुना पानी लें। जिसमे पूरा मीट डूब जाए। अब उसमे दो चम्मच नमक और एक बड़ा कप विनेगर का डाल दें। मिक्स करें और मीट को किसी जिपलॉक बैग में करके जब पानी के अंदर डालें। पानी में मीट पूरी तरह से डूबा रहे इसके लिए ऊपर से किसी भारी बर्तन को रख दें। दस मिनट बाद आप चेक करें तो पाएंगे को मीट पूरी तरह से डिफ्रॉस्ट होकर सॉफ्ट हो चुका है। अगर मीट की क्वांटिटी ज्यादा होगी तो हो सकता है 15-20 मिनट भी लग जाएं। लेकिन कम मीट को दस मिनट के अंदर बड़े ही आसानी से डिफ्रॉस्ट कर सॉफ्ट किया जा सकता है। अब कभी भी आपके साथ ऐसा हो जाए तो इस हैक को ट्राई करें और फटाफट चिकन, मीट सॉफ्ट हो जाएगा।

ये हैक इसलिए भी काम का है कि आपको आगे से फ्रीजर में मीट रखने से पहले सोचना नहीं पड़ेगा। क्योंकी काफी सारी महिलाएं फ्रीजर में मीट नहीं रखतीं और फ्रिज में जल्दी खराब होने का डर रहता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।