बस 1 हैक अपनाकर अंदर से चमक जाएगी पानी की बोतल, बदबू से भी मिलेगा छुटकारा
पानी की बोतलों को बाहर से साफ करना तो आसान होता है, लेकिन इन्हें अंदर से साफ करने के लिए एक स्पेशल ब्रश की जरूरत होती है। ऐसे में यहां बोतल को अंदर और बाहर दोनों तरफ से साफ करने का तरीका बता रहे हैं, जानिए-

पानी भरने और पीने के लिए बोतलों का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग स्टील की बोतल का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लोग कांच और प्लास्टिक की बोतल यूज करते हैं। लेकिन बोतल चाहें कोई भी हो अगर उसे सही तरह से साफ ना किया जाए तो वह गंदी, बदबूदार और चिपचिपी हो जाती है। बोतल के बाहरी हिस्से को साफ करना फिर भी आसान है लेकिन इसी सफाई अंदर से करना मुश्किल होता है। ऐसे में यहां हम एक हैक शेयर कर रहे हैं जो आपके काम आ सकता है।
बोतल को अंदर से साफ करने का हैक
पानी की बोतलों को अंदर से साफ करने में काफी मुश्किल होती है। खासतौर से उन बोतलों की सफाई में मेहनत लगती है, जिनका मुंह ऊपर से थोड़ा छोटा होता है। ऐसे में आप इन्हें साफ करने के लिए एक सिंपल लेकिन असरदार हैक को अपना सकते हैं। इस हैक को अपनाने के लिए आपको थोड़े चावल, नमक,विनेगर, पानी चाहिए। अब एक बोतल में कच्चे चावल, नमक, सिरका और थोड़ा पानी डालकर। बोतल का ढक्कन लगाकर बंद करके अच्छी तरह हिलाएं। पूरी तरह से हिलाने के बाद ढक्कन खोलें और इसे पानी को निकालकर साफ पानी से धो लें।
पानी की बोतल को बाहर से कैसे करें साफ
स्टील की बोतलों को साफ करने के लिए खुरदरे स्क्रबर से बचें। कभी भी स्टील वाले तार या बहुत हार्ड स्क्रबर का इस्तेमाल न करें, इससे पेंट निकल सकता है या स्क्रैच पड़ सकते हैं। इसे बाहर से साफ करने के लिए सॉफ्ट से धोएं। फिर धोने के बाद बोतल को तुरंत सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछें। इससे पानी के धब्बे नहीं बनेंगे और बोतल नई जैसी चमकेगी।
चिपचिपी बोतल को कैसे करें साफ
चिपचिपी बोतल को साफ करने के लिए सोडा पेस्ट या विनेगर का इस्तेमाल करें। इसके लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे दाग वाली जगह पर लगाकर 5-10 मिनट छोड़ दें, फिर रगड़कर धो लें। इसके अलावा सफेद सिरका का इस्तेमाल करने के लिए एक कपड़े पर थोड़ा सिरका लेकर बाहरी सतह को पोंछें। यह कीटाणुओं को मारने और चमक वापस लाने में मदद करता है।
बोतल के टॉप को कैसे करें साफ
बोतल के ढक्कन वाली जगह और चूड़ियों को साफ करने के लिए एक पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करें। इसके लिए टूथब्रश पर थोड़ा लिक्विड वॉश लगाएं और फिर इससे रगड़ें।
बदबू से बचने के लिए क्या करें
बोतल की बदबू से निपटने के लिए धोने के बाद बोतल को हमेशा उल्टा करके अच्छी तरह सूखने दें। अगर आप इसे पोंछकर भी रख रहे हैं तो ढक्कन लगाए बिना रखें। दरअसल, नमी रहने से बाहरी सतह पर भी फंगस या बदबू की समस्या हो सकती है।


