बारिश के बाद खरीद रहे हैं मशरूम! किसान ने बताए सही मशरूम चुनने के 3 आसान तरीके, ऐसे करें साफ
मानसून सीजन में मशरूम भी बाजार में खूब बिकता है और लोग इसकी सब्जी या सूप बनाने के लिए खरीदते भी हैं। इस मौसम में सड़े और फंगस वाले मशरूम भी आने लगते हैं, ऐसे में जरूरी है कि आप सही की पहचान करना जान लें। साथ ही मशरूम को साफ करने का तरीका भी बताएंगे।

बारिश के मौसम में कई सब्जियां आने लगती हैं और इसी में से एक है मशरूम। बाजार में मशरूम खुले भी बिकते हैं और पैकेट में बंद भी लेकिन सवाल ये है कि क्या आप सही खरीद रहे हैं। बाहर से सफेद और अच्छा दिखने वाला मशरूम अंदर से खराब भी हो सकता है। ऐसे में मशरूम खरीदते समय उसकी सही पहचान करना बेहद जरूरी है। बलिया के किसान श्याम परिहार बताते हैं कि कई बार मशरूम ऊपर से बिल्कुल ठीक दिखते हैं, लेकिन अंदर उनमें फंगस लगी होती है। ऐसे मशरूम खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही, यदि मशरूम पहले से खराब हो, तो वह घर लाने के 1-2 दिन के भीतर ही सड़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको सही मशरूम की पहचान करने के 3 तरीके बताते हैं और साथ ही इन्हें साफ करने का सही तरीका भी बताएंगे।
सही मशरूम पहचानने के 3 आसान तरीके
- रंग और बनावट को गौर से देखें
अधिकतर मशरूम सफेद रंग के ही होते हैं और उनकी बनावट छतरी जैसी होती है। लेकिन अगर सफेद की जगह मशरूम पीला दिख रहा है, तो वह बासी हो सकता है। इसके अलावा उसका ऊपर का हिस्सा यानी टोपी अगर ज्यादा फैली हुई या कटी-फटी हो तो ऐसे मशरूम न खरीदें। ये मशरूम बासी या फिर खराब हो सकते हैं।
- धब्बे और गंध से भी पता चलेगा
मशरूम हाथ में लेकर देखें और अगर ऊसके ऊपरी हिस्से पर काले या भूरे धब्बे दिख रहे हैं, तो वह खराब हो सकता है। ऐसे मशरूम में फंगस लगी हो सकती है, इन्हें न खरीदें। इसके अलावा आप मशरूम की महक से भी इसके सही या खराब होने का पता लगा सकते हैं। अगर मशरूम से हल्की मिट्टी जैसी या वुडी खुशबू आ रही है, तो वह सही है। तो वहीं अगर मशरूम से खट्टी, अमोनिया जैसी या सड़ी हुई महक आ रही है, तो वह खराब हो सकते हैं।
- चिपचिपाहट वाले मशरूम न खरीदें
मशरूम चिकने-मुलायम होते हैं, जिन्हें छूने पर सॉफ्टनेस लगती है। खराब हो रहे या फंगस वाले मशरूम पर चिपचिपापन होता है, जो सही नहीं है। मशरूम खरीदने से पहले उसके ऊपरी हिस्से को छूनकर जरूर देख लें। चिपचिपाहट होने पर उन्हें न खरीदें।
मशरूम साफ कैसे करें
मशरूम की सब्जी या सूप बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे साफ करने के लिए सूखा गेहूं का आटा लें। आटे को मशरूम पर डाल दीजिए और हल्के हाथों से मिलाएं। फिर नल के नीचे रखते हुए मशरूम को जल्दी धो लें। ज्यादा देर तक उन्हें पानी के नीचे न रखें, वरना वह पानी सोख लेंगे। अगर मशरूम के निचले हिस्से में ज्यादा गंदगी या मिट्टी दिख रही है, तो उसका वह हिस्सा काटकर हटा दें। ध्यान दें कि मशरूम को बिना सही से साफ किए न खाएं, वरना सेहत खराब हो सकती है।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू


