कुंदरू का आ गया सीजन, किसान ने बताए कच्चे और सही टिंडोरा खरीदने के 3 आसान तरीके

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बरसात में कई हरी सब्जियों का सीजन आता है और इसमें से एक है कुंदरू। कुंदरू की सूखी सब्जी लोग बनाकर खूब खाते हैं लेकिन अगर अंदर से ये पका होता है, तो सब्जी का स्वाद अच्छा नहीं आता। चलिए बताते हैं कच्चो और सही कुंदरू चुनने के आसान तरीके।

how to choose perfect Ivy Gourd

बरसात के सीजन में कई हरी सब्जियां बाजार में दिखने लगती हैं, जैसे कद्दू, कटीले परवल, कुंदरू। कुंदरू भी इन दिनों बाजार में दिख रहा है और अभी ये सब्जी सितंबर तक रहेगी। इसे कुंदुरी, टिंडोरा, टोंडली जैसे नामों से भी जाना जाता है और मानसून सीजन की ये खास सब्जी परवल की तरह दिखती है लेकिन इसके छिलके पर हल्के सफेद निशान होते हैं। इन्हें गोल आकार में काटकर सूखी सब्जी बनाई जाती है और कुछ जगहों पर रसेदार सब्जी भी खाना लोग पसंद करते हैं। कुंदरू विटामिन A, C, फाइबर, आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जिन लोगों के शरीर में आयरन-कैल्शियम की कमी होती है। उन्हें कुंदरू की सब्जी जरूर खानी चाहिए। बाजार में इन दिनों ये सब्जी बिक रही है और इसे पसंद करने वाले खरीद भी रहे हैं लेकिन कुछ कुंदरू ऊपर से हरे और अंदर से लाल निकल जाते हैं। लाल कुंदरू तब होता है, जब वह अंदर से पका होता है। ऐसे में उसे फेंकना ही पड़ता है, पके कुंदरू की सब्जी अच्छी नहीं बनती है। अगर आप भी कुंदरू खरीदते हैं, तो कच्चे और अच्छे टिंडोरा की पहचान कैसे करें आपको बताते हैं। हरदोई के किसान संतोष तिवारी ने कच्चे कुंदरू को परखने के 3 आसान तरीके बताए हैं।

मानसून की सब्जी है कुंदरू

कुंदरू गर्मियों के मौसम में उगता है और बरसात होने तक बाजार में आ जाता है लेकिन तेज गर्मी होने पर ही ये अंदर से पकने भी लगता है। उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, और महाराष्ट्र में खासतौर पर कुंदरू के उत्पादन का काम किया जाता है। लोग इसकी सब्जी तो खाते ही है, लेकिन कुछ लोग इसे कच्चा भी खा लेते हैं। इसका स्वाद सादी ककड़ी की तरह होता है, जिसमें हल्की मिठास होती है। अगर आप भी ये फायदेमंद सब्जी खाना पसंद करते हैं, तो खरीदने से पहले 3 बातों पर ध्यान जरूर दें।

  • आकार और धारियों पर डालें नजर

कुंदरू खरीदने से पहले उसके आकार और धारियों पर नजर डालें। हमेशा छोटे आकार वाले कुंदरू चुनें, ऐसे टिंडोरा कच्चे होते हैं। बड़े आकार वाले कुंदरू अक्सर अंदर से पके होते हैं, क्योंकि वह पूरी तरह से पककर ही बड़े होते हैं। साथ ही सब्जी की धारियां अगर सफेदी या हरी है, तब सही है अगर धारियां पीली दिख रही है तो वह पक चुका है।

  • दबाकर देखने से पता चलेगा

कुंदरू को हाथ में लें और हल्का सा दबाकर देखें। सख्त कुंदरू होगा तो दबेगा नहीं और पका हुआ फौरन गुलगुना मालूम होने लगेगा। अगर गुलगुला लग रहा है, तो वह पक चुका है। हमेशा सख्त और कड़े कुंदरू ही चुनें। ये एक ऐसी सब्जी है, जो जल्दी पकने और खराब होने लगती है।

  • हरे रंग के झांसे में न फंसे

कुंदरू के छिलके का हरा-हरा रंग देखकर धोखा बिल्कुल भी न खाएं। कई बार ऊपर से हरा दिख रहा कुंदरू अंदर से पका लाल हो सकता है। ऐसे में आप इसे आधा काटकर या तोड़कर देख सकते हैं, अगर अंदर का गूदा हल्का सफेद या पीला है, तो वह सही है। पके हुए कुंदरू में अंदर के बीज कड़े और लाल रंग के दिखेंगे।

स्टोर करने का तरीका

कुंदरू को स्टोर करने का तरीका भी जान लीजिए वरना आप कच्चे टिंडोरा खरीद लेंगे लेकिन अगले ही दिन वह पक सकते हैं। कुंदरू को अच्छे से धोकर और उसका पानी सुखाकर किसी बैग या डलिया में रखें और फिर फ्रिज में रख दें। ध्यान रखें कि कुंदरू खरीदने के 1-2 दिन के अंदर उसे बना लें वरना वह पकना शुरू हो जाएंगे।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।