अरबी कड़ी-कड़ी तो नहीं खरीद रहे हैं आप? किसान से जानें सही घुइयां खरीदने के 3 आसान तरीके

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बाजार में इन दिनों घुइयां खूब बिक रही है और इसे पसंद करने वाले लोग खरीदते भी हैं। कई बार ऐसा होता है कि दुकान पर ताजी दिख रही अरबी सूखी और खराब निकलती है। तो चलिए आपको बताते हैं सही अरबी चुनने के तरीके।

How to choose perfect arbi
सही अरबी पहचानने के तरीके

मानसून का सीजन कई अच्छी सब्जियां लेकर आता है, जिसमें एक होती है अरबी। अरबी को आप घुइयां के नाम से भी जानते होंगे, अलग-अलग जगहों पर इसे अलग नाम से जाना जाता है। घुइयां एक तरह की जड़ होती है, जिसकी सूखी और रसेदार दोनों सब्जी बनती है। इन दिनों बाजार में अरबी खूब बिक रही है और इसे पसंद करने वाले लोग इसे जरूर खरीदते हैं। घुइयां की सब्जी सिर्फ स्वाद में अच्छी नहीं होती बल्कि ये सेहतमंद भी होती है। इसमें फाइबर, पोटेशियम और विटामिन A, C, E होता है, जो ब्लड प्रेशर, बढ़ते वजन को कंट्रोल में रखता है। साथ ही पाचन को भी बेहतर करता है। अगर आप अरबी खरीदते हैं और वह जल्दी खराब हो जाती है, तो बालामऊ के किसान बिहारी लाल से जान लीजिए कि आखिर सही घुइयां खरीदने के टिप्स क्या हैं।

सही घुइयां खरीदने के तरीके

खराब घुइयां तो नहीं खरीद रहे आप?

बाजार में बिक रही घुइयां देखने में अच्छी लगती है और दुकानदार लगातार उसे पानी में भिगोकर रखते हैं, जिससे वह ताजी दिखे। हालांकि, कई बार लंबे समय तक खेत में रहने और नमी कम मिलने के कारण घुइयां अंदर से सूख जाती है। ऐसे में ऊपर से ताजी दिख रही अरबी हम खरीद लेते हैं और वह 1-2 दिन बाद ही वह खराब हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो चलिए जानते हैं घुइयां कैसी चुनें।

अरबी खरीदने के 3 तरीके

  • सख्त घुइयां की करें पहचान

जब भी आप अरबी खरीदें तो उसे पहले हल्का सा दबाकर चेक करें। अगर वह दबाने पर ज्यादा सख्त लग रही है, तो अंदर से सूख चुकी है। ताजी घुइयां दबाने पर हल्की दबेगी और मुलायम लगेगी। जब अरबी अंदर से सूख जाती है, वह पत्थर जैसी सख्त लगती है।

  • छिलका पर करें गौर

अरबी का छिलका चिकना हो तो ही लें, अगर छिलके पर दरारें, सिकुड़न दिख रही है तो वह सूख चुकी है। घुइयां ऐसी सब्जी है जो लंबे समय तक नमी न मिलने के कारण सूखने लगती है। दुकानदार पानी डालते रहते हैं लेकिन लंबे समय तक बाहर रहने से नमी कम हो जाती है और ऐसे में छिलके पर दरारें दिखती हैं।

  • आकार और वजन को देखें

मीडियम साइज वाली घुइयां खरीदना सबसे सही रहता है, छोटी अरबी ज्यादा कच्ची हो सकती है और बहुत लंबी घुइयां ज्यादा पकी होंगी, इससे उबालते के बाद ये सख्त या खराब निकल सकती है। इसके अलावा अरबी को हाथ में लेकर उसका वजन देखें। अगर घुइयां हल्की लग रही है, तो उसके अंदर नमी कम होगी। ऐसे में घुइयां पुरानी, सूखी या रेशेदार हो सकती है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाघुइयां खरीदने जा रहे हैं? अच्छी अरबी चुनने के लिए अपनाएं ये 3 ट्रिक्स