ना बीज, ना कीड़ा! बिना काटे ऐसे पहचानें ताजा और बढ़िया बैंगन, काम आएंगी ये 3 आसान ट्रिक्स

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

बैंगन की सब्जी हर घर में बनती है और लोगों को काफी पसंद होती है। लेकिन अगर बैंगन में बीज या कीड़े हो, तो इसका स्वाद कड़वा होता है। ऐसे में कुछ ट्रिक्स की मदद से आप बिना बीज और कीड़े वाला बैंगन चुन सकते हैं। 

ना बीज, ना कीड़ा! बिना काटे ऐसे पहचानें ताजा और बढ़िया बैंगन, काम आएंगी ये 3 आसान ट्रिक्स

बैंगन हर किसी की पसंदीदा सब्जी नहीं होती, लेकिन जो लोग इसे पसंद करते हैं, वे इसे अक्सर अपने किचन में शामिल करते हैं। यह एक ऐसी सब्जी है जो पूरे साल आसानी से बाजार में मिल जाती है और इससे भर्ता, भरवां, रसेदार या सूखी सब्जी जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं। कई लोगों को लगता है कि बैंगन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं होता, जबकि असल में यह कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बैंगन अलग-अलग आकार और किस्मों में मिलता है- छोटा, लंबा, गोल या बड़ा और हर प्रकार का उपयोग अलग-अलग रेसिपी में किया जाता है। ज्यादातर लोग ऐसे बैंगन खरीदना पसंद करते हैं जिनमें बीज न हों, क्योंकि ज्यादा बीज वाले बैंगन अक्सर कड़वे निकलते हैं और उनका स्वाद भी अच्छा नहीं होता, खासकर भर्ता बनाने में दिक्कत आती है। अगर आप भी हर बार दुकानदार से बिना बीज और कीड़े वाला बैंगन देने को कहते हैं, तो अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप खुद ही ताजा, स्वादिष्ट और बढ़िया बैंगन चुन सकते हैं, जिसमें न बीज होंगे और न ही कीड़े।

बैंगन कैसे खरीदें

कैसे खरीदें सही बैंगन?

शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर कर ट्रिक बताई है। उनका कहना है कि बिना काटे ही आप बैंगन में बीज है या नहीं जान सकते हैं। उनकी ट्रिक काफी आसान है, जिसे कोई भी कर सकता है। चलिए उनकी ट्रिक बताते हैं।

वजन से पहचानें

आपको दो बैंगन हाथ में लेने हैं, जो बैंगन हल्का होता उसमें बीज कम होंगे। भारी बैंगन का मतलब है ज्यादा बीज। बीज वाला बैंगन अक्सर कड़वा निकलता है और इसकी सब्जी में भी अच्छा स्वाद नहीं मिलता।

छिलके पर दें ध्यान

हमेशा ऐसा बैंगन चुनें, जिसका छिलका सख्त और चमकदार हो। अगर आप भूरे रंग की धारी वाला बैंगन चुन रही हैं, तो वो पका हुआ हो सकता है। पके बैंगन में कीड़े भी होंगे और बीज भी। इस बैंगन को न खरीदें।

रंग और आकार

बैंगन का सिर्फ छिलका ही नहीं उसका रंग और आकार भी सही पहचान बता देता है। गहरे बैंगनी रंग वाले बैंगन अक्सर ताजे होते हैं और सिकुड़े-हल्के रंग वाले बैंगन बासी हो चुके होते हैं। बासी बैंजन में कीड़े होने का डर रहता है। हमेशा मीडियम या स्‍मॉल साइज के बैंगन ही खरीदने चाहिए, ज्यादा बड़े बैंगन में बीज ज्यादा होंगे।

बैंगन खरीदें- अब आप इन ट्रिक्स की मदद से बिना काटे ही बैंगन की पहचान कर सकते हैं। आगे से जब भी बैंगन खरीदने जाए, तब इन टिप्स को अपनाकर देखें। बैंगन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इसे जरूर खाएं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।