काम की बात: कहीं आप तो नहीं खा रहे हैं गुड़ की जगह मीठा जहर! इन 4 तरीकों से मिनटों में करें नकली की पहचान

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Real vs Fake Jaggery: बाजार में सबकुछ मिलावटी मिलने लगा है और ऐसे में गुड़ भी नहीं बच पाया। गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन अगर नकली खाएंगे तो ये नुकसान करेगा। चलिए बताते हैं असली गुड़ की पहचान करने के आसान तरीके।

कहीं आप तो नहीं खा रहे हैं गुड़ की जगह मीठा जहर! इन 4 तरीकों से मिनटों में करें नकली की पहचान

Real vs Fake Jaggery: गुड़ स्वाद में मीठा और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे लोग पराठे से भी खाते हैं और पानी पीने के लिए भी खा लेते हैं। गुड़ से चाय भी बनती है और कई खाने की चीजों में इसका इस्तेमाल होता है। गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं। अब सवाल है कि क्या आप असली गुड़ खा रहे हैं? बाजार में गुड़ खूब बिकता है लेकिन आजकल इसमें भी मिलावट होने लगी है। कई बार गुड़ चमकदार और भूरे-लाल रंग का दिखता है, जिसे हम अच्छा समझकर खरीद लेते हैं। असल में ये केमिकल कलर कोटिंग वाला गुड़ होता है, जो देखने में अच्छा लगता है लेकिन नुकसानदायक होता है। अगर आप भी अक्सर गुड़ खरीदते रहते हैं, तो आज जान लीजिए असली गुड़ की पहचान करने का तरीका।

नकली गुड़ कैसे बनता है

नकली गुड़ को पीला या चमकदार दिखाने के लिए कैमिकल ब्लीच और नकली रंग मिलाते हैं। वजन बढ़ाने और रंग हल्का करने के लिए चॉक पाउडर भी मिला देते हैं। चीनी या ग्लूकोज सिरप से मीठापन आ जाता है और मात्रा बढ़ाने के लिए स्टार्च या मैदा मिला देते हैं। ये सभी चीजें आपकी सेहत के लिए खतरनाक होती है, जिन्हें खाने से कोई फायदा नहीं मिलेगा।

असली गुड़ की पहचान कैसे करें?

असली गुड़ देखने में चमकदार नहीं होता बल्कि उसका रंग साधारण दिखता है। अगर आप असली गुड़ की पहचान नहीं कर पाते हैं, तो हम आपको सिर्फ 4 तरीके बताएंगे, जिन्हें जानने के बाद आप दोबारा कभी धोखा नहीं खाएंगे।

  • रंग से पहचानें

असली गुड़ का रंग हल्का भूरा, सुनहरा या डार्क ब्राउन होता है। अगर गुड़ का रंग चमकीला पीला दिख रहा है, तो वो नकली हो सकता है। इसमें रंग मिला हो सकता है और इसे खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

  • पानी से करें जांच

गुड़ का टुकड़ा लें और उसे पानी में डालें। अगर पानी में डालने के बाद तले पर पतली-सफेद परत जम जाए, तो समझ जाइये कि आपका गुड़ नकली है। असली गुड़ पानी में धीरे-धीरे घुलता है और उसका रंग हल्का भूरा होता है।

  • स्वाद और खुशबू से जानें

गुड़ को खाकर देखें, अगर स्वाद में कड़वापन आ रहा है, तो गुड़ नकली हो सकता है। बहुत ज्यादा मीठा या अजीब लगे तो ये केमिकल से मीठा किया हो सकता है। शुद्ध गुड़ में गन्ने की नेचुरल खुशबू होती है और स्वाद हल्का देसी लगता है।

  • गर्म करके करें चेक

असली गुड़ को अगर आप गर्म करेंगे तो ये आसानी से पिघल जाएगा। नकली गुड़ को पिघलने में समय लगेगा और अजीब सा झाग दिखने लगेगा। इसके अलावा असली गुड़ ज्यादा सख्त नहीं होता और आसानी से टूट जाता है। नकली गुड़ रबड़ जैसा होगा, जो जल्दी नहीं टूटेगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।