फूड डिलीवरी से आए अंडे पर न करें आंख मूंदकर भरोसा! फोड़ने से पहले करें ये 5 आसान चेक
फूड डिलीवरी ऐप स्वीगी इंस्टामार्ट द्वारा डिलीवर किए गए सड़े-एक्सपायर्ड अंडों की खबर से हडकंप मच गया है। ऐसे में यहां हम 5 आसान तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अच्छे-खराब अंडे की पहचान कर सकते हैं।

अंडे दुनियाभर में खाए जाने वाले फूड्स में से एक है। लेकिन आपके द्वारा खाया जाने वाला अंडा खराब हुआ तो? हाल ही में फूड डिलीवरी ऐप स्विगी इंस्टामार्ट द्वारा कस्टमर को सड़े अंडे डिलीवर होने की वजह से लोगों में दहशत फैल चुकी है। सड़ा या खराब अंडा खाने से पेट में संक्रमण हो सकता है, जो आंतों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में लोग सड़े अंडे की पहचान करने के तरीकों को खोज रहे हैं। अगर आप भी अंडा खराब है या नहीं जांचना चाहते हैं तो यहां बताए गए 5 तरीकों को अपनाएं।
1) पानी वाला टेस्ट
अंडा अच्छा है या नहीं इसकी जांच करने के लिए इंस्टाग्राम के वायरल तरीके को अपनाएं। इसके लिए एक कटोरे में पानी भरकर अंडा डालें। अगर अंडा नीचे बैठ जाए तो समझ लें ये ताजा है। अगर नीचे खड़ा हो जाए तो समझ लें कि ये पुराना हो गया है। लेकिन फिर भी ये इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर अंडा ऊपर तैरने लगे तो इसके खराब होने की संभावना ज्यादा है, इसे न खाएं।
2) हिलाकर देखें
अंडा अच्छा है या नहीं इसकी जांच करने के लिए अंडे को कान के पास हल्के से हिलाएं। अगर अंदर से पानी जैसी आवाज आए, तो अंडा पुराना या खराब हो सकता है। अगर कोई आवाज न आए, तो उसके अधिक ताजा होने का चांस है।
3) वजन का एहसास
फ्रेश अंडा आमतौर पर थोड़ा भारी और ठोस महसूस होता है। बहुत हल्का लगने वाला अंडा पुराना हो सकता है, क्योंकि समय के साथ उसके अंदर की नमी कम हो जाती है। इसलिए अंडे को फोड़ने से पहले उसे हाथ में लें और उसके वजन का एहसास करें।
4) छिलके की जांच करें
अंडे का छिलका थोड़ा हार्ड होता है। लेकिन अगर आपके द्वारा खरीदे जाने वाले अंडे का छिलका टूटा हुआ, चिपचिपा, फटा हुआ हो या उस पर फफूंदी जैसे निशान हों, तो अंडा न लें।
5) पैकिंग डेट देखें
अगर आप अंडे ऑलाइन मंगा रहे हैं या फिर ग्रॉसरी स्टोर से खरीद रहे हैं तो पैक किए गए अंडों पर लिखी पैकिंग या बेस्ट बिफोर डेट जरूर देखें। सही तरीके से फ्रिज किए गए अंडे दी गई तारीक तक सेफ रहते हैं।
नोट- अंडा फोड़ने पर अगर तेज सड़े हुए सल्फर जैसी बदबू आए, तो उसे तुरंत फेंक दें। इसके अलावा अंडे का सफेद भाग या जर्दी का रंग असामान्य हो, फफूंदी दिखे या काला, हरा या गुलाबी रंग दिखाई दे तो उसे न खाएं।


