Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाHow to Buy Pure Jaggery 5 Easy Tips to Identify the real Gur
दिखने में मीठा, पर असल में जहर! इन 5 तरीकों से मिनटों में पहचानें असली और शुद्ध गुड़

दिखने में मीठा, पर असल में जहर! इन 5 तरीकों से मिनटों में पहचानें असली और शुद्ध गुड़

संक्षेप:

Tips to buy Jaggery or Gur: अच्छा गुड़ पहचानना मुश्किल नहीं, बस थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। रंग, बनावट और गंध देखकर आप असली और शुद्ध गुड़ की पहचान कर सकते हैं।

Tue, 4 Nov 2025 01:41 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tips and Tricks to buy Perfect Jaggery: सर्दियों का मौसम आते ही गुड़ की मांग बढ़ जाती है। यह ना सिर्फ मीठे का एक हेल्दी विकल्प है बल्कि शरीर को गर्म रखने, पाचन सुधारने और खून साफ करने में भी मदद करता है। लेकिन बाजार में मिलने वाला हर गुड़ शुद्ध नहीं होता। कई बार इसमें केमिकल, रंग या चीनी मिलाई जाती है जिससे इसका असली स्वाद और फायदे दोनों खत्म हो जाते हैं। इसलिए गुड़ खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। असली गुड़ की पहचान करना मुश्किल नहीं है अगर आप उसके रंग, बनावट और स्वाद पर गौर करें। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जो आपको असली, शुद्ध और अच्छी क्वालिटी का गुड़ पहचानने में मदद करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अच्छी क्वालिटी का गुड़ खरीदने के 5 आसान टिप्स-

  1. रंग पर ध्यान दें: अच्छा गुड़ हल्का सुनहरा या भूरा होता है। बहुत ज्यादा चमकीला या गहरा काला गुड़ अक्सर केमिकल से प्रोसेस किया जाता है।
  2. बनावट जांचें: शुद्ध गुड़ सॉफ्ट और थोड़ा दानेदार होता है। बहुत ज्यादा चिकना या पत्थर जैसा सख्त गुड़ अशुद्ध हो सकता है।
  3. गंध से पहचानें: असली गुड़ से मीठी और मिट्टी जैसी हल्की खुशबू आती है। अगर इसमें तेज या आर्टिफिशियल महक हो तो यह रिफाइंड या मिलावटी हो सकता है।
  4. स्वाद चखें: शुद्ध गुड़ का स्वाद प्राकृतिक रूप से मीठा और हल्का कैरेमल जैसा होता है। अगर स्वाद में कड़वाहट या नमकीन लगे तो यह खराब गुणवत्ता का संकेत है।
  5. घुलने की जांच करें: थोड़ा सा गुड़ पानी में डालें- अगर यह पूरी तरह घुल जाए और तलछट ना छोड़े तो यह शुद्ध है। अगर तल में कुछ रह जाए तो उसमें अशुद्धियां हो सकती हैं।

अन्य टिप: गुड़ खरीदते समय हमेशा पकैजिंग (एक्सपायरी डेट, FSSAI मार्क और ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट) चेक करें। खुला गुड़ ले रहे हैं तो भरोसेमंद दुकान से ही लें।

ये भी पढ़ें:करेले का कड़वापन दूर करेंगे ये 6 आसान उपाय, हर रेसिपी बनेगी शानदार
Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।