कुकर में 1 गिलास दाल के लिए कितना पानी डालें? हलवाई से जानें ढाबे जैसी दाल का सीक्रेट!
Dal Cooking Tips: दाल बनाते हुए कितना पानी यूज होगा, ये अक्सर ही कन्फ्यूज करने वाला होता है। आग हम आपको बता रहे हैं कि एक गिलास दाल के लिए कितने पानी की जरूरत होगी। एक बार जान लेंगे तो दाल हर बार ढाबा स्टाइल बनेगी।

दाल भारतीय खानपान का हमेशा से एक अहम हिस्सा रही है। लंच हो या डिनर, दिन में एक ना एक बार तो आमतौर पर दाल बनती ही है। आज हम आपके साथ दाल की कोई नई रेसिपी तो शेयर नहीं कर रहे हैं, लेकिन एक बड़ी कॉमन कंफ्यूजन को जरूर दूर करने वाले हैं। खासतौर से जो लोग बिगनर्स हैं या कभी-कभी कुकिंग करते हैं, उनका आमतौर पर ये सवाल रहता है कि दाल में पानी की मात्रा क्या रखनी चाहिए। कई बार अंदाजे से हम दाल में पानी डाल तो देते हैं, लेकिन कभी वो कुछ ज्यादा ही हो जाता है या कम पड़ जाता है। ऐसे में जरूरी है एक फिक्स माप की, जिससे आप हर बार दाल में परफेक्ट पानी एड कर सकें। तो चलिए जानते हैं कि अगर आप 1 गिलास कोई भी दाल बना रहे हैं, तो उसमें कितना पानी जाएगा।
एक गिलास दाल बनाने के लिए कितना पानी डालें?
कोई भी दाल बना रहे हों, उसमें पानी की मात्रा लगभग बराबर ही डाली जाती है। ऐसे में अगर आप ये माप नोट कर लें, तो दाल बनाने हुए आपको कोई परेशानी नहीं होगी। अगर आप एक गिलास दाल बना रहे हैं, तो उसी सेम गिलास से नाप कर 4 गिलास के करीब पानी डाल सकते हैं। इतने पानी में दाल अच्छी तरह गल भी जाती है और उसका टेक्सचर भी काफी अच्छा आता है।
काम की बात- अगर आप साबुत दाल बना रहे हैं, तो पानी थोड़ा सा ज्यादा ही रखें। वहीं मूंग और मसूर जैसी दाल जल्दी गल जाती हैं, इसलिए इनके लिए 3 गिलास के करीब पानी सही रहता है। चना दाल और अरहर दाल 4 गिलास पानी में बिल्कुल परफेक्ट बनती हैं।
उंगली से माप कर भी डाल सकती हैं पानी
दाल में पानी परफेक्ट मात्रा में डालने के लिए कुछ लोग उंगली वाली ट्रिक भी फॉलो करते हैं। इसके लिए आपको अपनी पहली उंगली को डालकर चेक करना होता है। अगर आप हल्की गाढ़ी दाल खाना पसंद करते हैं, तो दाल में इतना पानी डालें कि वो आपकी इंडेक्स फिंगर की पहली और दूसरी लाइन के बीच तक आए। वहीं अगर आपको थोड़ी पतली दाल पसंद है तो दूसरी लाइन तक पानी डाल सकते हैं। इस ट्रिक से भी हर बार पानी की मात्रा बिल्कुल सही बैठती है।
दाल में कम या ज्यादा पानी हो जाए तो क्या करें?
कई बार अगर गलती से आपने दाल में कम पानी डाल दिया है और वो ज्यादा गाढ़ी हो गई है, तो उसमें थोड़ा सा गर्म पानी मिलाकर 2-3 मिनट के लिए पकने दें। दाल की कंसिस्टेंसी बिल्कुल ठीक हो जाएगी और उसके स्वाद में भी कोई बदलाव नहीं आएगा। वहीं अगर पानी ज्यादा हो जाए तो कुकर का ढक्कन हटाकर धीमी आंच पर दाल को कुछ देर पकने दें। सारा पानी उड़ जाएगा और दाल की कंसिस्टेंसी ठीक हो जाएगी।
(Images Credit- Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


