काम की बात: क्या फ्रिज में दही रखना सही है? जानें कितने दिनों रहती है खाने लायक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कई लोग फ्रिज में रखी दही हफ्तों तक खाते हैं। उनका मानना होता है कि फ्रिज में रखी दही खराब नहीं होती इसलिए आराम से खा सकते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? फ्रिज में रखी दही कितने दिनों तक फ्रेश यानी खाने लायक रहती है, आइए जानते हैं -

Curd Storing Tips
फ्रिज में कितने दिनों तक ठीक रहती है दही

दही हमारे खानपान का बड़ा अहम हिस्सा है। कभी रायता, लस्सी, दही वाले आलू, कढ़ी और भी कई डिशेज के रूप में हम दही कंज्यूम करते हैं। वहीं कुछ लोगों को तो जबतक खाने के साथ में दही ना मिल जाए, उनकी मील पूरी ही नहीं होती। आमतौर पर लोग दही को फ्रिज में रख देते हैं। फ्रिज में दही जल्दी खट्टी भी नहीं होती और इसका स्वाद लंबे टाइम तक फ्रेश बना रहता है। लेकिन क्या दही को हफ्तों तक फ्रिज में रखकर खाते रहना सही है? अक्सर लोग सवाल करते हैं फ्रिज में रखी दही कब तक कंज्यूम की जा सकती है। तो चलिए आज इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या फ्रिज में रखी दही खराब नहीं होती है?

कई लोगों को लगता है कि दही फ्रिज में रख दो तो खराब नहीं होती है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हां, फ्रिज में रखने से दही लंबे समय तक फ्रेश और मीठी जरूर रहती है क्योंकि इसमें होने वाली बैक्टीरिया गतिविधि कम हो जाती है। लेकिन पूरी तरह रुकती नहीं है। इसलिए टाइम के साथ दही की क्वालिटी में फर्क आ सकता है।

फ्रिज में कितने दिनों तक ठीक रहती है दही

फ्रिज में रखी दही कितने दिनों तक खा सकते हैं, ये कई बातों पर निर्भर करता है। आमतौर पर पैकेट वाली दही में एक्सपायर्ड और यूज बाय डेट लिखी हुई होती है, जिसके हिसाब से आप उसे कंज्यूम कर सकते हैं। वहीं अगर घर की जमी हुई दही है तो बनने के प्रोसेस पर डिपेंड है कि दही कितने दिनों तक फ्रेश रहेगी। वैसे आमतौर पर जितना जल्दी हो सके दही को खा लेना चाहिए। वहीं अगर इसकी स्मेल और बनावट में बदलाव आए या स्वाद ज्यादा खट्टा हो जाए तो दही खाने से बचना चाहिए।

क्या दही के पानी दिखना खराब है?

फ्रिज में रखने पर दही कई बार पानी छोड़ने लगती है। कई लोगों को लगता है कि ये खराब होने वाले हैं, जबकि ऐसा नहीं है। ये सामान्य है, लेकिन अगर पानी के साथ-साथ दही से अजीब सी स्मेल आ रही है या फिर साथ में फफूंद भी जमनी शुरू हो गई हैं, तो इसे फेंक देना ही बेहतर है।

दही लंबे समय तक ना हो खराब, इसके लिए क्या करें?

  • दही फ्रिज में लंबे समय तक फ्रेश रहे, इसके लिए इसे हमेशा फ्रिज के उस हिस्से में रखें जहां कूलिंग ज्यादा रहती है। यानी दही को अंदर वाली शेल्फ में रखना सबसे सही माना जाता है।
  • खाने के लिए दही निकलते हुए हमेशा साफ और सूखी चम्मच का इस्तेमाल करें। साथ ही बची हुई दही को साफ दही के साथ मिक्स ना करें।
  • दही को अच्छी तरह ढककर ही फ्रिज में स्टोर करें।
  • बार-बार दही के बर्तन को फ्रिज से बाहर ना निकालें। तापमान बदलने से दही जल्दी खट्टी हो सकती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाक्या फ्रिज में दही रखना सही है? जानें कितने दिनों रहती है खाने लायक