काम की बात: फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें कितने घंटे रखना है सेफ!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Dough Storage Tips: आटा जल्दी खराब ना हो, इसके लिए क्या आप इसे फ्रिज में स्टोर कर देती हैं। ये आदत कितनी सेफ है और फ्रिज में आटा कितने घंटों के लिए रखना चाहिए, आइए जानते हैं इनपर हेल्थ एक्सपर्ट्स की क्या राय है।

फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें कितने घंटे रखना है सेफ!

आटा गूंथकर फ्रिज में स्टोर करना, हर घर में ये प्रैक्टिस बड़ी कॉमन है। खासतौर से गर्मियों में तो सुबह का आटा शाम तक खराब हो जाता है, इसलिए फ्रिज में रखना जरूरी होता है। कई लोग टाइम सेव करने के लिए भी एक बार में ढेर सारा आटा गूंथकर रख देते हैं, जो आराम से 2-3 दिन चल जाता है। लेकिन अब सवाल है कि कहीं ऐसा कर के हम अपनी सेहत तो नहीं खराब कर रहे? आखिर कितनी देर के लिए फ्रिज में आटा स्टोर करना सही है या करना चाहिए भी या नहीं, ये काफी लोगों के डाउट रहते हैं। तो चलिए आज इन्हीं कन्फ्यूजन को दूर करते हैं। इसपर हेल्थ एक्सपर्ट्स की क्या राय है, यहां हम वो जानने की कोशिश करेंगे।

क्या फ्रिज में आटा रखना सेफ है?

सबसे पहले सवाल तो यही रहता है कि क्या फ्रिज में आटा रखना सुरक्षित भी है या नहीं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आप फ्रिज में गुंथा हुआ रख सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा दिनों के लिए अगर आटा रखा जाए तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ज्यादा देर तक फ्रिज में आटा रखने से वो खाने लायक तो बेशक रह जाता है, लेकिन उससे शरीर को कोई पोषण नहीं मिलता। साथ ही उसमें ऐसे कई बैक्टीरिया और टॉक्सिंस भी बन सकते हैं, जो पेट के लिए परेशानी बन सकते हैं।

कितने दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं आटा?

अगर फ्रिज में आटा रखना सेफ है, तो आखिर कितने दिनों तक इसे स्टोर किया जा सकता है। ये सवाल भी काफी लोगों का रहता है। तो बता दें हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सबसे बेहतर है कि आप फ्रिज में रखे आटे को 24 घंटे के अंदर ही इस्तेमाल कर लें। इससे आटा फ्रेश ही रहता है और उसके पोषक तत्व भी बरकरार रहते हैं। हालांकि अगर आटा खराब नहीं हुआ है तो इसे 3-5 दिनों तक भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे इसमें समय के साथ पोषक तत्व पूरी तरह खत्म होने लगते हैं।

आटे को हमेशा चेक कर के इस्तेमाल करें

अगर आटा 24 घंटे से ज्यादा रखा हुआ है तो इसे इस्तेमाल करने से पहले हमेशा चेक करें। अगर इसमें से अजीब सी बदबू आ रही है या आटे का रंग और टेक्सचर बदला हुआ लग रहा है, तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। कोशिश करें कि आटा हमेशा फ्रेश इस्तेमाल किया जाए। ज्यादा से ज्यादा आप सुबह आटा गूंथकर रख सकते हैं और शाम तक इस्तेमाल कर सकते हैं। उससे ज्यादा देर स्टोर करने से आटे की रोटी भी खराब बनती हैं और न्यूट्रिशन भी नहीं मिलता।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।