बगैर तोड़े कैसे पता चलेगा अंडा उबला है या फिर कच्चा? ये ट्रिक आएगी काम
How to identify egg boiled or raw: अंडा उबला हुआ है या कच्चा, बगैर अंडे को तोड़े कैसे पता करें। उबले अंड की पहचान के लिए ये छोटी-छोटी ट्रिक बड़े काम आएगी। जिससे कच्चे अंडों के बीच रखा उबला अंडा आसानी से पहचान सकेंगी।

अंडे खाने के तो कई सारे फायदे हैं। खासतौर पर अंडे को उबालकर खाना वेट लॉस से लेकर प्रोटीन इनटेक के लिए बेस्ट माना जाता है। लेकिन उबला अंडा अगर कच्चे अंडों के बीच रख दिया तो इसे पहचानना काफी सारे लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर जब अंडे को तोड़ना ना हो तो उबले अंडे की पहचान करने के लिए आपको ट्रिक लगाने की जरूरत होती है। दरअसल, अंडा उबालने के बाद जब ठंडा हो जाता तो उसके आकार और टेक्सचर में कुछ खास फर्क नहीं दिखता। ऐसे में जो लोग कुकिंग में नए हैं उनके लिए मुसीबत हो जाती है। कभी अगर आप इस सिचुएशन में फंस जाएं और कच्चे अंडे के साथ उबले अंडे रखे हों तो बगैर तोड़े उबले अंडे को पहचानने के लिए बस सिंपल टेस्ट करें।
स्पिन टेस्ट करके पता करें उबले और कच्चे अंडे की पहचान
अंडा जब उबला हुआ होगा तो प्लेन सरफेस पर नचाने पर खड़ा हो जाएगा। वहीं जो अंडा उबला हुआ नहीं होगा यानी कच्चा होगा उसमे लिक्विड भरा होने के कारण प्लेन सरफेस पर नचाने के बाद भी खड़ा नहीं होगा। वो लेटे-लेटे ही नाचकर रह जाएगा। उबले और कच्चे अंडे को पहचानने का ये सबसे सिंपल फंडा है।
अंडे को हिलाकर चेक करें
अगर कच्चे अंडों के बीच में रखा उबला अंडा नहीं पहचान पा रहे हैं तो अंडों को हाथ में लेकर कान के पास लेकर जाकर हिलाएं। जो अंडा कच्चा होगा उसके अंदर एग योक यानी पीला भाग लिक्विड फॉर्म में होने की वजह से हिलेगा। वहीं उबले अंडे में ऐसा कोई इश्यू नहीं होगा और उसमे लिक्विड हिलने की आवाज नहीं आएगी।
ठीक से स्पिन नहीं होगा एग
कच्चे अंडे में चूंकि लिक्विड एग योक होता है, जिसकी वजह से अंडा ठीक से स्पिन नहीं करता बल्कि इधर-उधर हिलता है। वहीं ब्वॉयल्ड एग पूरी तरह से अंदर से ठोस होता है जिसकी वजह से तेजी से नचाने पर नाच जाता है।
लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



