डेयरी वाला छोड़िए! 1 लीटर दूध से घर पर ही बनाएं सॉफ्ट मसाला पनीर, शेफ ने बताई ट्रिक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Tips To Masala Paneer: डेयरी वाला मिलावटी पनीर लेने के बजाए आप घर पर ही सॉफ्ट और टेस्टी मसाला पनीर बना सकते हैं। कुछ आसान टिप्स की मदद से ऐसा पनीर बनेगा, जो सब्जी से लेकर टिक्का तक हर डिश का स्वाद बढ़ा देगा।

डेयरी वाला छोड़िए! 1 लीटर दूध से घर पर ही बनाएं सॉफ्ट मसाला पनीर, शेफ ने बताई ट्रिक

बच्चे हों या बड़े, पनीर भला किसे पसंद नहीं होता। जब भी घर में या बाहर भी कुछ स्पेशल खाने की बात आती है, तो सबसे पहला ऑप्शन पनीर ही होता है। अब बाजार के मिलावटी पनीर का तो आपको पता ही है, इसलिए सबसे बेस्ट रहता है कि दूध फाड़कर घर पर भी पनीर लिया जाए। प्रॉसेस भी काफी सिंपल होता है, इसलिए ज्यादा सोचना नहीं पड़ता। आज हम आपके लिए पनीर बनाने से जुड़ी टिप्स ही ले कर आए हैं। लेकिन नॉर्मल पनीर नहीं, मसाला पनीर बनाने की टिप्स। जी हां, इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और ये रूखा खाने में भी काफी टेस्टी लगता है। इसे चाहें तो सलाद में एड करें या फिर पनीर की कोई भी डिश बना सकते हैं, स्वाद काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। तो चलिए बिना देरी किए आज की टिप्स शुरू करते हैं।

मसाला पनीर के लिए दूध में डालें ये चीजें

मसाला पनीर में सबसे खास होते हैं इसके मसाले, जो पनीर को काफी ज्यादा टेस्टी बना देते हैं। इसके लिए आपको उबलते हुए दूध में चिली फ्लेक्स, जीरा, थोड़ा सा काला नमक और बारीक कटा हरा धनिया मिलाना है। इन सभी मसालों का स्वाद पनीर में काफी बढ़िया आता है। आपको कौन सी चीज कितनी पसंद है, आप उस हिसाब से इनकी क्वांटिटी एडजस्ट कर सकते हैं।

दूध को फाड़ने का सही तरीका

दूध को फाड़ने के लिए आप नींबू का रस या सफेद सिरका यानी वाइट विनेगर यूज कर सकते हैं। हालांकि सिरका ज्यादा बढ़िया माना जाता है, इससे दूध अच्छी तरह फटता है। इसके लिए आपको दो चम्मच सिरके में दो चम्मच ही पानी मिलाकर एक मिक्सर बना लेना है और इसे दूध में थोड़ा-थोड़ा कर के डालना है। कुछ ही देर में दूध अच्छी तरह फट जाएगा।

छलनी पर सूती कपड़ा लगाकर छान लें

दूध के पूरी तरह फटने के बाद आपको इसका पानी अलग कर लेना है। इसके लिए एक छलनी लें और उसपर एक सूती कपड़ा लगाएं, फिर छानकर पनीर और पानी को अलग कर दें। अब आपको कपड़े को फोल्ड करते हुए पनीर को स्क्वायर यानी चौकोर शेप देनी है। इससे पनीर क्यूब्स बेहतर बनकर निकलते हैं।

काम की टिप: पनीर के बचे हुए पानी को आप रोटी-पराठे का आटा गूंथने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा पिज्जा बेस और ब्रेड के डो के लिए भी इसका यूज किया जा सकता है।

भारी वजन के नीचे कितनी देर रखें?

अब बारी है पनीर को सेट होने देने की। इसके लिए आपको तैयार पनीर को किसी फ्लैट सर्फेस पर रखना है। फिर, ऊपर से कोई भी वजनदार चीज रख दें। अब लगभग 10 मिनट के लिए आपको पनीर को सेट होने के लिए छोड़ देना है। आपका मसाला पनीर बनकर तैयार है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।