होली स्पेशल रेसिपी: एक कप चावल के आटे से बनाएं ढेरों पापड़, जानें साल भर तक स्टोर करने का सीक्रेट तरीका

Feb 17, 2026 04:07 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पापड़ बनाने का पुराना तरीका अब बीते जमाने की बात हो गई है। इस बार चावल के पापड़ बनाने के लिए हम आपके लिए एक ऐसा तरीका खोजकर लाएं हैं जिसमें बिना थके आप'भाप वाली ट्रिक' से मिनटों में एक कप चावल के आटे से 100 पापड़ बनाकर तैयार कर सकते हैं।

होली स्पेशल रेसिपी: एक कप चावल के आटे से बनाएं ढेरों पापड़, जानें साल भर तक स्टोर करने का सीक्रेट तरीका

होली शुरू होने से कई दिन पहले ही घरों में तरह-तरह के पापड़ और कचरी बननी शुरू हो जाती हैं। ज्यादातर लोगों को चावल और साबूदाना के पापड़ का स्वाद अधिक भाता है। लेकिन कई लोग इसे बनाने से सिर्फ इसलिए बचते हैं क्योंकि इसे बनाने के लिए घंटों धूप में बैठकर पापड़ बेलने जैसी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। अगर आपके लिए यह मेहनत किसी डरावने सपने से कम नहीं है तो जान लें पापड़ बनाने का यह पुराना तरीका अब बीते जमाने की बात हो गई है। इस बार चावल के पापड़ बनाने के लिए हम आपके लिए एक ऐसा तरीका खोजकर लाएं हैं जिसमें बिना थके आप'भाप वाली ट्रिक' से मिनटों में एक कप चावल के आटे से 100 पापड़ बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

एक कप चावल के आटे से ढेरों पापड़ तैयार करने का आसान तरीका

शुरुआत: चावल के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप पानी उबलने के लिए रख दें। जैसे ही पानी में उबाल आने लगे उसमें आधा कप चावल का आटा लगातार कलछी चलाते हुए धीरे-धीरे डालते हुए पानी में मिलाएं। ऐसा करने से चावल के घोल में गांठें नहीं पड़ेंगी।

पकाना: जब चावल का घोल पककर गाढ़ा हो जाए तो उसमें 4 कप पानी और मिलाकर मीडियम फ्लेम पर 5-6 मिनट तक पकाएं। इसके बाद बर्तन में आधा चम्मच जीरा, 1 चम्मच चिली फ्लेक्स, स्वादानुसार नमक, 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह एक बार फिर सभी चीजों को मिलाएं। इसके बाद घोल में 4 कप पानी और डालकर चावल को घोल को करीब 20 मिनट तक धीमी आंच पर और पकाकर गैस बंद कर दें।

पापड़ फैलाना और सुखाना

घोल जब ठंडा होकर हल्का गुनगुना हो जाए, तब एक साफ प्लास्टिक शीट बिछाकर उसमें कलछी की मदद से थोड़ा-थोड़ा चावल का घोल डालकर गोल आकार में फैलाएं। चावल के पापड़ को लगभग 8 घंटे तक सूखने दें। जब पापड़ लगभग 90 प्रतिशत तक सूख जाएं और किनारे से शीट छोड़ने लगें, तो इन्हें सावधानी से पलटकर दूसरी तरफ से भी सूखा लें। पापड़ को दोनों तरफ से सुखाने के बाद इन्हें स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर का ही इस्तेमाल करें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;