होली का नया क्रंच राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स, नोट करें तलने से लेकर स्टोर करने तक के स्मार्ट हैक्स

Feb 16, 2026 02:38 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share

Rice Flour Chili Crackers : चावल से बनने वाली यह कुरकुरी डिश ना सिर्फ होली के हुड़दंग के लिए एक शानदार ऑप्शन है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। चावल से बनने वाले ये क्रैकर्स अगर आप घर आए मेहमानों के लिए पहले से बनाकर स्टोर करके रखना चाहते हैं तो ये स्मार्ट किचन हैक्स आपकी मदद कर सकते हैं।

होली का नया क्रंच राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स, नोट करें तलने से लेकर स्टोर करने तक के स्मार्ट हैक्स

होली 2026 का नाम सुनते ही आंखों के आगे रंग-बिरंगे गुलाल और मेज पर रखी थाली में आलू, साबूदाना और चावल से बने पापड़ की तस्वीरें घूमने लगती है। लेकिन आप अगर हर बार होली पर वही पुराने आलू और साबूदाने के पापड़ खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस होली घर आने वाले मेहमानों को दीजिए, एक नया टेस्टी क्रंच। जी हां, इस टेस्टी क्रंच का नाम है राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स (Rice Flour Chili Crackers)। चावल के आटे की सफेदी और लाल मिर्च के तीखेपन का यह मेल न सिर्फ देखने में लाजवाब लगता है, बल्कि इसका हर 'क्रंच' आपकी होली की गपशप को और भी मजेदार बना देगा। चावल से बनने वाली यह कुरकुरी डिश ना सिर्फ होली के हुड़दंग के लिए एक शानदार ऑप्शन है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। चावल से बनने वाले ये क्रैकर्स अगर आप घर आए मेहमानों के लिए पहले से बनाकर स्टोर करके रखना चाहते हैं तो ये स्मार्ट किचन हैक्स आपकी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इन क्रैकर्स का स्वाद प्रोफेशनल और यूनिक बनाए रखने के लिए यह भी जानेंगे कि इन्हें फ्राई करने का सही तरीका क्या है।

राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स बनाने के लिए सबसे पहले क्रैकर्स का मिश्रण तैयार करें। इसके लिए एक भारी तले वाली कड़ाही में 2 कप पानी उबालते हुए उसमें स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 बड़ा चम्मच चिली फ्लेक्स और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें। इसके बाद 1 कप आटा उबलते हुए पानी में गैस धीमी करके धीरे-धीरे डालें। ऐसा करते हुए मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें। अगर आप ज्यादा चटपटा चाहते हैं, तो आटे में थोड़ी सी कलौंजी या लहसुन का पेस्ट भी मिला सकते हैं।

भाप में पकाएं- जब आटा पानी सोख ले, तो इसे ढककर 5-7 मिनट के लिए बिल्कुल धीमी आंच पर पकने दें। ऐसा करने से आटा कच्चा नहीं रहेगा।

मसलना - अब आटे को थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें (इतना ठंडा कि आप हाथ लगा सकें)। अब हाथों में थोड़ा तेल लगाकर इसे अच्छी तरह मसलकर चिकना कर लें।

शेप दें- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर दो प्लास्टिक शीट के बीच लोई रखकर प्लेट से दबाएं या बेल लें। आप इन्हें कुकी कटर से अलग-अलग शेप भी दे सकते हैं। इसके बाद आप इन्हें धूप या पंखे की हवा में 2 दिन तक सुखाने के लिए रख दें।

राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स स्टोर करने का सही तरीका (Storage Tips)

पूरी तरह सुखाएं- स्टोर करने से पहले सुनिश्चित करें कि क्रैकर्स में नमी बिल्कुल न हो। बीच में से तोड़ने पर 'कड़क' की आवाज आए। अगर आपके घर धूप नहीं आती, तो आप इन्हें पंखे के नीचे भी सुखाकर आखिर में आधे घंटे की कड़क धूप दिखा दें, इससे ये लंबे समय तक खराब नहीं होंगे।

एयरटाइट कंटेनर- क्रैकर्स को हमेशा कांच या प्लास्टिक के एयरटाइट डिब्बे में रखकर स्टोर करें।

नमी से बचाव- बरसात के मौसम में डिब्बे के नीचे एक टिश्यू पेपर बिछा दें ताकि वे सीलने से बचे रहें।

क्रैकर्स को तलने के लिए टिप्स

तेल का तापमान- तेल अच्छा गर्म होना चाहिए, लेकिन धुंआ निकलता हुआ नहीं। अगर तेल कम गर्म होगा, तो क्रैकर्स तेल सोख लेंगे और अगर बहुत ज्यादा गर्म होगा, तो वे डालते ही लाल या जल जाएंगे।

क्रैकर्स की सफेदी बनाए रखने का सीक्रेट: तलते समय जैसे ही क्रैकर फूलकर ऊपर आए, उसे तुरंत पलटें और 2-3 सेकंड में बाहर निकाल लें। चावल के आटे के क्रैकर्स बहुत जल्दी पकते हैं, इन्हें ज्यादा देर तेल में छोड़ने से इनका सफेद रंग खराब हो जाता है।

बैच कुकिंग- एक साथ बहुत सारे क्रैकर्स कड़ाही में न डालें। इन्हें एक-एक या दो-दो करके तलें ताकि उन्हें फूलने के लिए पर्याप्त जगह मिले।

सोडा का सही इस्तेमाल- अगर आप चाहते हैं कि ये क्रैकर्स मुंह में जाते ही घुल जाएं, तो आटे में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। यह पापड़ को ज्यादा हल्का बनाता है।

मसाले ऊपर से- तलने के तुरंत बाद (जब क्रैकर्स गर्म हों) उन पर थोड़ा सा पेरी-पेरी मसाला या चाट मसाला छिड़क दें। गर्म तेल की वजह से मसाला उन पर चिपक जाएगा और स्वाद दोगुना हो जाएगा।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।