Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाhacks to reuse leftover til gud ladoo rewdi to make 5 dishes after makar sankranti leftover sesame seeds jaggery dishes
मकर संक्रांति के बाद बचे हुए तिल-गुड़ का ऐसे करें इस्तेमाल, बनाएं ये 5 लाजवाब डिश

मकर संक्रांति के बाद बचे हुए तिल-गुड़ का ऐसे करें इस्तेमाल, बनाएं ये 5 लाजवाब डिश

संक्षेप:

Tips To Reuse Leftover Til Gud After Makar Sankranti : अगर आपके घर पर भी मकर संक्रांति के बाद तिल-गुड़ बच गए हैं तो आप उन्हें रियूज करते हुए 5 नई डिशेज तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे बचे हुए तिल-गुड़ से बनाए जा सकते हैं 5 नए व्यंजन।

Jan 16, 2026 03:36 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मकर संक्रांति पर खासतौर पर बाजार से खरीदे गए तिल-गुड़ के लड्डू और गजक, त्योहार के बाद खाने की टेबल पर कई दिन तक यूं ही रखे रहते हैं। तिल-गुड सिर्फ मकर संक्रांति का प्रसाद ही नहीं बल्कि सर्दियों में सेहत का खजाना भी है। ये दोनों ही चीजें तासीर में गर्म होने की वजह से ठंड से बचाव करके शरीर में गर्माहट बनाए रखती हैं। अगर आपके घर पर भी मकर संक्रांति के बाद तिल-गुड़ बच गए हैं तो आप उन्हें रियूज करते हुए 5 नई डिशेज तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे बचे हुए तिल-गुड़ से बनाए जा सकते हैं 5 नए व्यंजन।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:सालों चलेगा दादी मां का बनाया अचार, जानें फफूंद से बचाने के 5 रामबाण तरीके

बचे हुए तिल-गुड़ से तैयार करें ये 5 डिशेज

'एनर्जी शेक' या स्मूदी

अगर लड्डू या चिक्की बच गई है, तो उन्हें तोड़कर मिक्सी में डालें। इसके बाद इसमें एक गिलास दूध, आधा केला और थोड़ी सी इलायची मिलाकर ब्लेंड कर दें। बच्चों के लिए यह एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक बनकर तैयार हो जाएगा।

स्टफ्ड परांठा

बचे हुए तिल-गुड़ के लड्डू को हाथों से मसल कर चूरा कर लें। अब आटे की लोई लेकर उसमें यह मिश्रण भरें और हल्के हाथों से बेलकर घी में सेंक लें। यह गरमा-गरम पराठा चाय या दही के साथ खाने में बेहद लाजवाब लगता है।

आइसक्रीम या दही की टॉपिंग

तिल-गुड़ की चिक्की (गजक) को दरदरा कूटकर वनीला आइसक्रीम, ग्रीक योगर्ट या फ्रूट सलाद के ऊपर क्रंच के तौर पर डालें। यह नॉर्मल सी कुकिंग टिप साधारण सी आइसक्रीम को 'नटी फ्लेवर' और देसी ट्विस्ट देगी।

ओट्स और मूसली में मिलाएं

सुबह के नाश्ते में अगर आप ओट्स या कॉर्नफ्लेक्स खाते हैं, तो उसमें चीनी की जगह बचे हुए तिल-गुड़ का चूरा डालें। यह न केवल पोषण बढ़ाएगा बल्कि गुड़ की मिठास भी देगा।

गुड़-तिल की मीठी पूरी

बचे हुए मिश्रण को हल्के गर्म पानी या दूध में घोल लें। अब इस पानी से गेहूं का आटा गूंथकर छोटी-छोटी पूरियां तल लें। ये पूरियां सफर में ले जाने के लिए या शाम की चाय के लिए बेहतरीन स्नैक हैं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।