Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाhacks to make preservative free market style oregano at home step by step guide in hindi
प्रिजर्वेटिव्स को कहें ना, घर पर बाजार जैसा ओरिगैनो बनाने के लिए फॉलो करें किचन टिप्स

प्रिजर्वेटिव्स को कहें ना, घर पर बाजार जैसा ओरिगैनो बनाने के लिए फॉलो करें किचन टिप्स

संक्षेप:

अपने हाथों से सुखाकर कूटे गए फ्रेश ओरिगैनो को किसी डिश पर छिड़कते ही उसकी सोंधी और तेज महक आपकी पूरी रसोई को किसी इटैलियन कैफे में बदल सकती है। तो आइए जान लेते हैं किचन के कुछ ऐसे मजेदार हैक्स, जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से होममेड फ्रेश ओरिगैनो बनाकर तैयार कर सकते हैं।

Jan 14, 2026 07:11 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बाजार से ऑर्डर किए पिज्जा के साथ मिलने वाले ओरिगैनो के पैकेट अकसर पुराने होते हैं। ये 'सीजनिंग' पैकेट अलग से खरीदने पर महंगे तो पड़ते ही है, साथ ही इनमें शुद्धता से ज्यादा प्रिजर्वेटिव्स छिपे हुए होते हैं। ऐसे में कैसा हो अगर आपको अपने पिज्जा या पास्ता का स्वाद बढ़ाने के लिए इन डिब्बा बंद पैकेट के भरोसे ना रहना पड़े और आप रसोई की खिड़की पर लगे अजवाइन के पौधे से ही घर बैठे बाजार से भी अच्छा फ्रेश और खुशबूदार ओरिगैनो बनाकर तैयार कर लें। अपने हाथों से सुखाकर कूटे गए फ्रेश ओरिगैनो को किसी डिश पर छिड़कते ही उसकी सोंधी और तेज महक आपकी पूरी रसोई को किसी इटैलियन कैफे में बदल सकती है। तो आइए जान लेते हैं किचन के कुछ ऐसे मजेदार हैक्स, जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से होममेड फ्रेश ओरिगैनो बनाकर तैयार कर सकते हैं।

होममेड फ्रेश ओरिगैनो बनाने के लिए फॉलो करें ये किचन हैक्स

1. पत्तियों का चुनाव

सबसे पहले अजवाइन के पौधे से ताजी, हरी और बड़ी पत्तियां तोड़ लें। इन पत्तियों को ठंडे पानी से अच्छी तरह धोकर धूल-मिट्टी साफ कर लें।

2. नमी सुखाएं

अजवाइन की पत्तियों को धोने के बाद उन्हें एक सूती कपड़े पर फैलाकर थपथपाते हुए सुखाएं। ऐसा करने से पत्तियों के ऊपर का पानी पूरी तरह हट जाएगा। इस बात का खास ख्याल रखें कि, पत्तियों के भीतर की नमी को सुखाने से पहले उन्हें बाहर से अच्छी तरह सूखा लें।

3. सुखाने के दो तरीके

पत्तियों को सुखाने के लिए पहला तरीका आप धूप की मदद ले सकते हैं। इसके लिए पत्तियों को एक प्लेट या जालीदार कपड़े पर फैलाकर 2-3 दिनों के लिए ऐसी जगह रखें जहां अच्छी धूप आती हो। जब पत्तियां पापड़ की तरह कुरकुरी हो जाएं और हाथ से छूने पर टूटने लगें, तो समझें कि ये तैयार हैं। दूसरे तरीके में आप माइक्रोवेव की मदद ले सकते हैं। इस तरीके को फॉलो करने के लिए एक माइक्रोवेव-सेफ प्लेट पर टिश्यू पेपर रखें। इसके बाद टिश्यू पेपर पर पत्तियां फैलाकर 1-1 मिनट के अंतराल पर माइक्रोवेव चलाएं। हर मिनट के बाद पत्तियों को पलटें। आमतौर पर 2-3 मिनट में पत्तियां पूरी तरह सूख जाती हैं।

4. क्रश करके स्टोर करें

जब पत्तियां पूरी तरह सूख जाएं, तो उन्हें अपनी हथेलियों के बीच रगड़कर या ओखली में डालकर दरदरा कूट लें। इस बात का ध्यान रखें कि इसका बारीक पाउडर न बनाएं, ताकि आपको ओरिगैनो का असली टेक्सचर मिल सके। तैयार ओरिगैनो को हमेशा एक कांच के एयरटाइट जार में रखें। इससे इसकी खुशबू महीनों तक बरकरार रहेगी।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;