काम की बात: गर्मियों में जल्दी सूख जाता है अदरक? ये 5 हैक नोट कर लें, हफ्तों रहेगा फ्रेश और जूसी
Ginger Storage Tips: गर्मियों में अदरक जल्दी सूख जाता है, बेशक इसे फ्रिज में रखो या बाहर। अगर आपके साथ भी यही प्रॉब्लम हो रही है, तो ये 5 हैक नोट कर लें। हफ्तों तक अदरक फ्रेश रहेगा।

अदरक एक ऐसी सब्जी है जो टेस्ट को एन्हांस करने के साथ, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है, सर्दी-जुकाम से राहत देता है और कई घरेलू नुस्खों में भी काम आता है। हालांकि गर्मियों के मौसम में इसे लंबे समय तक ताजा रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि गर्मी और नमी के कारण यह जल्दी सूखने या खराब होने लगता है। इसकी खास वजह है, इसे सही से स्टोर ना करना। अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों के मौसम में भी अदरक लंबे समय तक फ्रेश बना रहे और उसका स्वाद भी बरकरार रहे, तो इसे सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है। चलिए जानते हैं कुछ आसान तरीके, जिन्हें अपनाकर आप गर्मियों में अदरक को कई दिनों तक फ्रेश रख सकते हैं।
टिश्यू पेपर में लपेटकर रखें अदरक
गर्मियों में अदरक को स्टोर करने का सबसे आसान तरीका है कि अदरक को धो कर अच्छी तरह सुखा लें और फिर उसे टिश्यू पेपर या पेपर टॉवल में लपेट लें। इसके बाद इसे जिप-लॉक बैग या किसी कंटेनर में रख दें। टिश्यू पेपर एकस्ट्रा नमी को सोख लेता है, जिससे अदरक जल्दी खराब नहीं होता। ध्यान रखें कि अदरक पूरी तरह सूखा हो, तभी यह तरीका अच्छे से काम करता है।
सही कंटेनर का इस्तेमाल करें
अदरक को पूरी तरह बंद प्लास्टिक कंटेनर में रखना सही नहीं होता, क्योंकि इससे अंदर नमी जमा हो सकती है और अदरक जल्दी खराब हो सकता है। इसके लिए एक साफ और सूखा डिब्बा लें और उसके नीचे किचन टॉवल या टिश्यू पेपर की मोटी परत बिछा दें। अदरक रखने के बाद डिब्बे को पूरी तरह बंद करने के बजाय ऊपर से टिश्यू पेपर या मलमल के कपड़े से ढक दें। इससे हल्की हवा मिलती रहेगी और अदरक करीब 15 से 20 दिन तक फ्रेश बना रहेगा।
बिना फ्रिज रेत में स्टोर करें अदरक
अगर आपके पास फ्रिज नहीं है या आप बिना फ्रिज के अदरक को स्टोर करना चाहते हैं, तो रेत वाला तरीका काफी काम का है। इसके लिए एक कंटेनर में साफ और बारीक रेत भर लें। अदरक को पेपर बैग में पैक करके इस रेत में दबा दें। रेत हल्की ठंडक बनाए रखती है, जिससे अदरक लंबे समय तक खराब नहीं होता और उसकी ताजगी बनी रहती है।
कटे हुए अदरक को ऐसे रखें फ्रेश
जब अदरक काट लिया जाता है, तो वह जल्दी सूखने लगता है। ऐसे में कटे हुए हिस्से को एल्युमिनियम फॉइल से अच्छी तरह कवर कर दें। इसे ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप न आती हो और टेंपरेचर नॉर्मल हो। इससे अदरक सूखने से बचता है और लंबे समय तक इस्तेमाल के लायक बना रहता है।
फ्रिज में सही जगह पर रखें
अगर आप अदरक को फ्रिज में रखना चाहते हैं, तो उसे नॉर्मल किसी भी शेल्फ पर रखने के बजाय वेजिटेबल ड्रॉअर या क्रिस्पर में रखें। यहां टेंपरेचर और मॉइश्चर का बैलेंस सही रहता है, जिससे अदरक ज्यादा समय तक फ्रेश और क्रंची बना रहता है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


