काम की बात: FSSAI ने पकड़ा 235 किलो नकली टोमैटो सॉस, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं लाल केमिकल! ऐसे करें पहचान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बर्गर, समोसा, मोमोज के साथ ज्यादातर लोग टोमैटो सॉस खाना पसंद करते हैं। बिना सॉस के बच्चे सैंडविच तक नहीं खाते लेकिन क्या आप असली टोमैटो सॉस खिला रहे हैं? FSSAI ने भारी मात्रा में नकली सॉस पकड़ा है, जिसमें टमाटर का निशान भी नहीं था। चलिए बताते हैं नकली सॉस की पहचान कैसे करें?

FSSAI ने पकड़ा 235 किलो नकली टोमैटो सॉस, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं लाल केमिकल! ऐसे करें पहचान

FSSAI यानी फूड सेफ्टी विभाग जो नकली या फिर खराब खाने की जांच करता है और उसे पकड़ता है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में फूड सेफ्टी विभाग ने नकली और मिलावटी टोमैटो सॉस बनाने वाली कंपनी को पकड़ा और करीब 235 किलो सॉस जब्त कर लिया। इस सॉस में टमाटर का नामोनिशान नहीं मिला बल्कि गाजर का पल्प और केमिकल कलर से बनाया गया था। यही सॉस लोकल होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों पर जाते और वहां से आप खरीदकर खा लेते। बच्चे भी सॉस मजे से खाते हैं लेकिन आप सॉस की जगह उन्हें जहर खिला रहे हैं। कहीं आप भी नकली या मिलावटी सॉस तो नहीं खा रहे हैं? आज हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप नकली सॉस का पता लगा सकते हैं।

टोमैटो सॉस नकली कैसे बनता है?

नकली टोमैटो सॉस में लाल केमिकल कलर, गाजर का पल्प और सिरका मिलाया जाता है, जिससे टेस्ट खट्टा और गाढ़ा लगे। टमाटर के नाम पर आपको सिर्फ धोखा मिल रहा है। बच्चों से बड़ों तक को समोसा, मोमोज, बर्गर के साथ सॉस खाना काफी पसंद होता है लेकिन कहीं आप भी नकली तो नहीं खा रहे हैं। कुछ तरीकों से असली-नकली का पता लगा सकते हैं।

कैसे करें नकली सॉस की पहचान

1- पानी से करें चेक

आप असली सॉस खा रहे हैं या नहीं ये जानने के लिए पानी से उसकी जांच कर सकते हैं। 1 गिलास पानी लें और उसमें सॉस को डालें, अगर सॉस कलर की तरह घुल जाता है तो वह नकली है। असली सॉस पानी की सतह पर तैरने लगेगा और पानी का रंग नहीं बदलेगा।

2- कलर से परखें

नकली सॉस का कलर आपको लाल के साथ हल्का भूरा या काला दिखेगा, जबकि असली सॉस का रंग बिल्कुल लाल दिखेगा। नकली सॉस में गांठ और काले धब्बे भी दिखाई देंगे, कलर में कई बार गुलठी पड़ जाती है।

3- टेक्सचर क्या है

असली टोमैटो सॉस को आप हाथ पर लगाते हैं, तो ये चिपचिपा नहीं होगा और इसका टेक्सचर भी गाढ़ा होता है। जबकि नकली सॉस हाथों में चिपचिप करने लगेगा और वह पतला होगा। नकली सॉस को थिक बनाने के लिए उसमें कॉर्न स्टार्च मिलाया जाता है।

4- नमक वाला टेस्ट

सॉस को कटोरी में लें और उसमें नमक डालें। अगर उसका रंग बदलकर नीला पड़ जाता है, तो समझ लें कि उसमें मिलावट है। ऐसे में अक्सर अरारोट या फिर कलर मिलाया गया होता है। असली सॉस का रंग नमक डालने पर कभी नहीं बदलता है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।