Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाFruit Cutting Tips Simple steps to cut pineapple in pieces
छिलके से लेकर टुकड़ों तक: अनानास काटने का बिल्कुल सिंपल तरीका

छिलके से लेकर टुकड़ों तक: अनानास काटने का बिल्कुल सिंपल तरीका

संक्षेप: अनानास खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, इसे काटना उतना ही मुश्किल भी है। सावधानी से काटने के बाद भी कई बार इसमें भूरे रंग के 'आंख जैसे दाग' रह जाते हैं। यहां जानें अनानास काटने का सिंपल तरीका।

Tue, 21 Oct 2025 03:04 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अनानास (Pineapple) ना सिर्फ एक स्वादिष्ट फल है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। यह पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन अक्सर लोग इसे खाने से पहले काटने में हिचकिचाते हैं क्योंकि इसकी मोटी छाल और कांटेदार बाहरी परत के कारण इसे काटना थोड़ा मुश्किल लगता है। अगर आपको सही तरीका पता हो तो अनानास को छीलना और काटना बहुत आसान है। घर पर थोड़े से ध्यान और सही कदम अपनाकर आप मिनटों में इसे साफ-सुथरे टुकड़ों में काट सकते हैं। यहां जानें अनानास काटने का सही तरीका और सिंपल स्टेप्स।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1. पका हुआ अनानास चुनें: अनानास का रंग हल्का पीला और हरा मिश्रित होना चाहिए। नीचे की तरफ से मीठी खुशबू आने पर समझिए यह खाने के लिए तैयार है।

2. ऊपरी और निचला हिस्सा काटें: एक मजबूत चाकू की मदद से अनानास का ऊपर का पत्ता वाला हिस्सा और नीचे का हिस्सा लगभग ½ इंच काट दें। इससे अनानास को बोर्ड पर खड़ा करना आसान हो जाता है।

ये भी पढ़ें:झटपट निकलेंगे ड्राई फ्रूट्स से कीड़े, पढ़ें ये टिप्स

3. छिलका हटाएं: अब अनानास को सीधा खड़ा करें और ऊपर से नीचे की ओर पतली परतों में छिलका काटें। ध्यान रखें कि भूरे रंग के 'आंख जैसे दाग' (eyes) भी साथ में निकल जाएं।

4. आंखों को साफ करें: अगर कुछ छोटे दाग बचे हों तो छोटे चाकू से तिरछे पैटर्न में उन्हें निकाल दें।

5. चार हिस्सों में काटें: अब अनानास को बीच से लंबाई में काटें, फिर हर टुकड़े को आधा करें। आपको कुल चार हिस्से मिलेंगे।

6. बीच का सख्त हिस्सा निकालें: हर टुकड़े के बीच का सख्त हिस्सा चाकू से निकाल दें क्योंकि यह खाने योग्य नहीं होता।

7. छोटे टुकड़ों में काटें: अब आप चाहें तो अनानास को चौकोर टुकड़ों या लम्बे स्लाइस में काट लें।

8. रेफ्रिजिरेटर में रखकर कुछ देर ठंडा करें और फिर मसाला या काला नमक छिड़ककर खाएं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।