रोजाना के किचन काम से हैं परेशान? ये 5 आसान हैक्स बदल देंगे खाना बनाने का तरीका
घर के काम के साथ बाहर के काम करने वाली महिलाएं किचन के कामों को फटाफट पूरा करना चाहती हैं। ऐसे में हम 5 उन किचन हैक्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप आसानी से फॉलो कर सकते हैं और आपके काम को फटाफट पूरी करने में मदद करेंगे।

किचन में काम करने पर कभी-कभी काफी समय और मेहनत लग जाती है। जैसे खूब मेहनत से पकोड़े बनाना और फिर उनमें तेल भर जामा, गोल रोटी बनने के बाद भी कड़क हो जाना, टमाटर की प्यूरी बनाने के लिए छिलके उतारना। इन सभी किचन में होने वाले काम को आसान बनाने के लिए आप कुछ हैक्स को अपना सकते हैं। काम को आसान, स्मार्ट और तेज बनाने के लिए यहां 5 बेहतरीन किचन हैक्स हैं जो आपको जरूर अपनाने चाहिए।
1) प्याज काटने पर नहीं आएंगे आंसू
बहुत से लोग प्याज सिर्फ इसलिए नहीं काटते हैं क्योंकि उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। अगर आपके साथ भी यही होती है तो बस प्याज को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके अलावा प्याज के छिलके छीलने के बाद इसे बर्फ के ठंडे पानी में भिगो दें। इससे आंखों में जलन पैदा करने वाली गैस कम निकलती है। जिससे ढेरों प्याज काटना भी आसान हो जाता है।
2) बिना एक्सट्रा तेल के कुरकुरे पकौड़े
क्रिस्पी पकौड़े बनाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के हैक्स को ट्राई करती हैं, लेकिन फिर भी कुरकुरापन नहीं आता। ऐसे में बेसन के बैटर में एक चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच गरम तेल दाल दें। इन दोनों चीजों को डालने के बाद बैटर को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर पकौड़े बनाएं।
3) हरे धनिये को कैसे स्टोर करें
धनिया को अगर सही तरह से स्टोर नहीं किया जाए तो वह जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में उसे खराब होने से बचाने के लिए अखबार या पेपर टॉवल में लपेटकर एयरटाइट कंटेनर में रखें और फ्रिज में रखें। इस तरह से धनिया 2 हफ्ते तक ताजा रहेगा। कभी भी धनिया को सब्जी की पन्नी में ना छोड़ें।
4) मुलायम रोटियां
बहुत लोग रोटियां बहुत अच्छे से बनाते हैं लेकिन फिर भी अंत में रोटी टाइट हो जाती है। ऐसे में सॉफ्ट और फूली रोटी बनाने के लिए ये हैक काम आएगा। इसके लिए आटे में 2 चम्मच गर्म दूध या थोड़ा दही मिलाएं। ऐसा करके रोटियां लंबे समय तक नरम और टेस्टी रहेंगी।
5) टमाटर के छिलके कैसे उतारें
टमाटर की स्किन निकलना थोड़ा बोरिंग लगता है लेकिन हैक इस काम को भी आसान बना सकता है। इसके लिए टमाटर को 2 मिनट गर्म पानी में डालें और फिर ठंडे पानी में डालें। ऐसा करके टमाचर की स्किन आसानी से उतर जाएगी। इस तरह से स्किन उतरे टमाटर ग्रेवी और चटनी बनाने के लिए परफेक्ट है।


