एस्प्रेसो से अमेरिकानो तक, जानें कैफे में मिलने वाली 5 ब्लैक कॉफी का स्वाद, ऑर्डर करना होगा आसान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किसी कैफे में जाकर अलग-अलग तरह की कॉफी को देखकर आप भी कंफ्यूज हो जाते हैं तो आपकी कंफ्यूजन दूर करने के लिए हम यहां कैफे में मिलने वाली कुछ मुख्य ब्लैक कॉफी का स्वाद बता रहे हैं। जिसे जानने के बाद अगली बार ऑर्डर देना आसान हो जाएगा।  

Know the taste of every variety of black coffee available at cafes
जानिए कैफे में मिलने वाली हर ब्लैक कॉफी की वैरायटी का स्वाद

बहुत से लोग घर पर पानी में कॉफी घोल कर ब्लैक कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन कैफे में जब इस कॉफी को ऑर्डर करने की बात आती है तब अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन-सी वाली ऑर्डर की जाए। ज्यादातर कॉफी एक ही तरह की होती हैं और बस फर्क इनके स्वाद का होता है। अगर आपको कैसे वाली कॉफी का स्वाद पता होगा तो ऑर्डर करने में आसानी हो सकती है। इंस्टाग्राम पर कॉफी से जुड़ी जानकारी या उसे आसानी से बनाने के तरीके बताने वाले अर्जुन सेठी ने 5 तरह की ब्लैक कॉफी के स्वाद के बारे में बताया है, जो कैफे मेन्यू में अक्सर टॉप पर होती हैं। जानिए-

कैसा होता है कैफे में मिलने वाली अलग-अलग तरह की ब्लैक कॉफी का स्वाद

1) एस्प्रेसो- एस्प्रेसो कॉफी का नाम कैफे मेन्यू में अक्सर टॉप पर रहता है। बहुत से लोग इसके स्वाद को लेकर कंफ्यूज होते हैं। दरअसर इस कॉफी का स्वाद बहुत तेज होता है यही वजह है कि हर किसी को इसका टेस्ट पसंद नहीं आता। इस कॉफी को पीने से कड़वापन और एसिडिटी बहुत तेज लग सकती है और इसका टेक्सचर काफी गाढ़ा होता है। इसलिए ये पीते समय गाढ़ी महसूस होती है।

2) अमेरिकानो- अमेरिकानो कॉफी को एस्प्रेसो में पानी मिलाकर बनाया जाता है, इसलिए इसका स्वाद हल्का और कम स्ट्रॉन्ग लगता है। इसमें एस्प्रेसो वाली ही मुख्य खूबी होती है बस यह थोड़ी पतली होती है। लेकिन बाकी कॉफी के मुकाबले यह फिर भी काफी गाढ़ी लग सकती है।

3) पोर ओवर- पोर ओवर कॉफी का स्वाद हल्का, बैलेंस्ड और खुशबूदार होता है। बाकी ब्लैक कॉफी की तरह ये कड़वी नहीं होती बल्कि इसमें कॉफी बीन्स का बारीक स्वाद अच्छे से आता है। इस कॉफी में अलग-अलग फ्लेवर को पहचानना आसान हो जाता है।

4) फ्रेंच प्रेस- फ्रेंच प्रेस कॉफी बनाने के लिए फ्रेंस प्रेश मशीन में कॉफी पाउडर के साथ लगभग 90 डिग्री सेलसियस वाले गर्म पानी को डालकर 4 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर प्लंजर को धीरे-धीरे नीचे की ओर दबाकर कॉफी छान लें। ये कॉफी पीते समय जबान पर गाढ़ी महसूस होती है और आमतौर पर थोड़ी खुरदरी बनावट वाली होती है। इसमें आपको कॉफ़ी के छोटे कण महसूस हो सकते हैं, जिससे इसका स्वाद उतना साफ नहीं होता।

5) कोल्ड ब्रू- इस कॉफी को बनाने के लिए मोटे पिसे हुए कॉफी पाउडर को ठंडे या नॉर्मल पानी में 12 से 24 घंटे तक भिगोकर बनाया जाता है। ये कॉफी टेस्ट में स्मूद और हल्की होती है। इसका स्वाद मीठा, चॉकलेट या नट्स जैसा होता है। हालांकि हल्की रोस्ट की गई कॉफी के साथ इसका स्वाद बासी फल जैसा लग सकता है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाएस्प्रेसो से अमेरिकानो तक, जानें कैफे में मिलने वाली 5 ब्लैक कॉफी का स्वाद