राजमा भिगोना भूल गए? इस 1 ट्रिक से फटाफट होंगे सॉफ्ट, घंटों उबालने की जरूरत नहीं!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कई बार राजमा चावल खाने का मन हो और इन्हें रातभर के लिए भिगोकर रखना भूल जाएं, तो ये 1 ट्रिक आपके बड़े काम आएगी। इसके लिए आपको घंटों इन्हें उबालने की भी जरूरत नहीं है। सेलिब्रिटी शेफ अमृता रायचंद ने इसे शेयर किया है।

Forgot to Soak Rajma
राजमा भिगोना भूल जाएं तो फॉलो करें ये ट्रिक

रोज-रोज की दाल-सब्जी से बोर हो कर जब कुछ स्पेशल खाने का मन होता है, तो घर में बनते हैं राजमा चावल। बच्चे हों या बड़े राजमा का मसालेदार टेस्ट हर किसी को पसंद आता है। हालांकि राजमा के साथ एक प्रॉब्लम भी है कि इसे पहले से भिगोकर रखना पड़ता है। यानी अगर अचानक से राजमा खाने का मन हो जाए तो मुश्किल है। क्योंकि रातभर के लिए अगर आप इन्हें सोक करना भूल गए हैं तो राजमा अच्छी तरह गलेंगे ही नहीं। तो क्या इसका कोई सॉल्यूशन नहीं है? बिल्कुल है, सेलिब्रिटी शेफ अमृता रायचंद ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कमाल का हैक शेयर किया है। राजमा भिगोना भूल भी जाएं तो इस हैक की मदद से तुरंत बना सकते हैं।

राजमा भिगोना भूल जाएं तो फॉलो करें ये स्टेप बाय स्टेप तरीका

स्टेप 1- राजमा को अच्छी तरह धोएं

अचानक राजमा चावल खाने का मन हो जाए तो इस हैक से आप इन्हें बिना रातभर भिगोए बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले राजमा को अच्छी तरह दो से तीन बार साफ पानी की मदद से धो लें। इनमें किसी तरह की गंदगी बाकी नहीं रहनी चाहिए।

स्टेप 2- गर्म पानी में बॉयल करें राजमा

अब आपको एक पैन में थोड़ा सा पानी गर्म होने के लिए रख देना है। जैसे ही पानी उबलने लगे इसमें राजमा डाल दें और इसे भी उबलने दें। राजमा को बहुत देर के लिए बॉयल नहीं करना है, बस 1-2 मिनट के लिए इसे अच्छी तरह पकने दें।

स्टेप 3- कैसरोल में बंद कर के होगा मैजिक

अब राजमा को इसी गर्म पानी के साथ रोटी रखने वाले कैसरोल में डालकर ढक्कन अच्छी तरह से बंद कर दें। कैसरोल में आपको इसे लगभग 1 घंटे के लिए रखकर छोड़ देना है। राजमा सॉफ्ट हो कर फूल जाएगा। दरअसल कैसरोल पानी को लंबे समय तक गर्म रखने में मदद करता है, जिससे राजमा नर्म होने लगता है।

स्टेप 4- प्रेशर कुकर में उबालें राजमा

इसके बाद आपको नॉर्मली राजमा को प्रेशर कुकर में डालकर बॉयल कर लेना है। इसके लिए कुकर में राजमा और पानी के साथ कुछ मसाले एड करें, जैसे तेजपत्ता, अदरक और थोड़ा नमक। साथ ही चुटकीभर बेकिंग सोडा भी मिलाएं, ताकि राजमा अच्छी तरह गल जाए। अब 4-5 सीटी आने तक राजमा बॉयल कर लें। अगर ये अच्छी तरह ना पके तो कुछ सीटी एक्ट्रा भी लगा सकते हैं।

क्या पूरी तरह काम करता है ये हैक?

आमतौर पर रातभर के लिए राजमा भिगोकर रखना जरूरी माना जाता है। लेकिन कभी-कभार अगर आप भूल गए हैं तो ये कैसरोल वाला तरीका ट्राई कर सकते हैं। ये वाकई काम करता है और राजमा अच्छी तरह गल जाते हैं। इसके लिए घंटों तक कुकर में उबालने का झंझट भी नहीं होता। हालांकि कोशिश करें कि राजमा बनाने के लिए पारंपरिक तरीका यानी रात भर भिगोने वाला मैथड ही यूज करें। कभी-कभार के लिए ये हैक ट्राई किया जा सकता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाराजमा भिगोना भूल गए? इस 1 ट्रिक से फटाफट होंगे सॉफ्ट, घंटों उबालने की जरूरत नहीं