आटे में पानी हो गया ज्यादा? फिक्र ना करें बस सिंपल ट्रिक अपनाकर बनाएं रोटी-पराठे

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आटा लगाते समय कई बार पानी ज्यादा डलने की वजह से ये काफी गीला और चिपचिपा हो जाता है। ऐसे में बस कुछ सिंपल ट्रिक अपनाकर चिपचिपे आटे से भी आसानी से रोटी-पराठे बनाकर तैयार कर सकते हैं। 

आटे में पानी हो गया ज्यादा? फिक्र ना करें बस सिंपल ट्रिक अपनाकर बनाएं रोटी-पराठे

रोटी या पराठे बनाने के लिए आटा परफेक्ट तरीके से गूंथा हुआ होना चाहिए। अगर आटा बहुत ज्यादा टाइट होगा तो रोटी-पराठे अच्छे नहीं बनेंगे। इन्हें परफेक्ट बनाने के लिए आटा ना ज्यादा गीला और ना ज्यादा टाइट होना चाहिए। कई बार आटा लगाने पर पानी ज्यादा हो जाता है और इस तरह के आटे से कुछ भी बनाना मुश्किल होता है। अगर आटे में पानी ज्यादा हो जाए तो घबराएं नहीं बस कुछ टिप्स को अपनाएं। यहां बताई गई ट्रिक्स आपके खूब काम आएंगी।

चिपचिपे या गीले आटे को इस्तेमाल करने की ट्रिक्स

1) तेल या दूध

चिपचिपे आटे से रोटी-पराठे बनाने के लिए अपने हाथों पर थोड़ा सा कुकिंग ऑयल या दूध लगाएं और आटे को एक बार फिर से स्मूद कर लें। इससे आटा हाथों में चिपकेगा नहीं और रोटी-पराठे बनाने के लिए लोई आसानी से बन जाएंगी।

2) फ्रिज में रखें

गीले-चिपचिपे आटे को इस्तेमाल करने की ये सबसे बेस्ट ट्रिक है। इसमें गीले आटे को किसी एयरटाइट डिब्बे में बंद करके 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। फ्रिज की ठंडक से आटे का ग्लूटेन सेट हो जाता है और उसका चिपचिपापन काफी कम हो जाता है, जिससे लोइयां आसानी से बन जाती हैं।

3) सूखा आटा मिलाएं

थोड़े से सूखे आटे को गीले आटे के ऊपर छिड़कें और उसे हल्के हाथों से दोबारा गूंथ लें। ध्यान रहे, एक साथ बहुत ज्यादा सूखा आटा न डालें, नहीं तो रोटियां कड़क बनेंगी।

4) घी का इस्तेमाल

चिपचिपे आटे का इस्तेमाल करने के लिए घी काम आ सकता है। इसके लिए प्लेटफॉर्म को साफ करें और फिर इस पर एक चम्मच घी डालकर फैलाएं। अब आटा लें और इसे हाथों से मथें।

5) बटर पेपर या प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल:

गीले या चिपचिपे आटे को इस्तेमाल करने का ये सबसे सुरक्षित तरीका है। इसके लिए एक साफ प्लास्टिक की थैली या बटर पेपर लें। उस पर हल्का सा घी या सूखा आटा लगाएं। बीच में लोई रखें, ऊपर से प्लास्टिक की दूसरी परत रखें और बेलन से हल्के हाथों से बेल लें। रोटी बिल्कुल नहीं चिपकेगी।

6) खुले में छोड़ दें

अगर आटा थोड़ा बहुत गीला है तो परात या बर्तन का ढक्कन हटाकर आटे को 5-10 मिनट के लिए पंखे की हवा में खुला छोड़ दें। हवा लगने से आटे की ऊपरी परत से नमी सूख जाएगी और वह बेलने लायक हो जाएगा।

टिप

आटा गूंथते समय हमेशा पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालें। अगर गलती से पानी ज्यादा हो भी जाए, तो ऊपर बताई गई ट्रिक्स को अपनाएं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।