पकोड़े टिशू पर रखने के तरीके को शेफ ने बताया गलत, सीखें ऑयल फ्री बनाने की टिप्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पकोड़े अगर सही तरह से नहीं बनाए जाएं तो वह ऑयली और कई बार गीले भी हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आपको शेफ की बताई टिप्स को अपनाना चाहिए। 

Tips for making pakoras

बारिश के मौसम में पकोड़े ज्यादातर घरों में बनाए जाते हैं। अलग-अलग सब्जियों से बनने वाले पकोड़ों का स्वाद चाय के साथ बेहतरीन लगता है। पकोड़े बनाने का तरीका कुछ लोगों का अलग जरूर हो सकता है लेकिन बेसिक इंग्रेडिएंट सभी के सेम ही रहते हैं। बेसन के घोल में कुछ मसालों के साथ सब्जियों को लपेट के तेल में फ्राई करके पकोड़े बनाए जाते हैं। कुछ लोग पकोड़े क्रिस्पी बनाने के लिए घोल में चावल का आटा मिलाते हैं तो वहीं सॉफ्टनेस के लिए इसमें बेकिंग सोड़ा डालते हैं। गरमा गरम कुरकुरे पकोड़ों का स्वाद तब बिगड़ जाता है जब इनमें तेल भर जाए या फिर ये गीले हो जाएं। ऐसा होने के पीछें कुछ गलतियां होती हैं, जिन्हें अवॉइड करना चाहिए। अगर आपके द्वारा बनाएं पकोड़े भी गीले या तेल भरे बनते हैं तो आपको शेप की बताई टिप्स को अपनाना चाहिए। ये टिप्स आपके बहुत काम आ सकती हैं।

क्या कहते हैं शेफ

शेफ कहते हैं कि बहुत से लोग पकोड़ों में तेल भर ने की वजह बेसन को मानते हैं। लोगों को लगता है कि बेसन ज्यादा तेल पीता है। लेकिन असल में गलती बेसन की नहीं तापमान की है। जब तेल का तापमान 170 डिग्री पहुंच जाता है तो अंदर का तापमान स्टीम बन जाता है। ये आउटवर्ड एक वेपर प्रेशर बनता है जो तेल को अंदर आने से रोकता है। लेकिन अगर कढ़ाई में तेल बहुत ज्यादा भर दो तो तापमान गिर जाता है। इसमें स्टीम कम बनती है और प्रेशर कम होता है जिससे तेल भरने का चांस बढ़ जाता है। बहुत से लोग मानते हैं कि ज्यादा तेल होगा तो पकोड़े जल्दी सिक जाएंगे और एक बार में कई सारे बनकर तैयार होंगें। लेकिन ये एक मिस्टेक है। इसलिए कोशिश करें कि आप कढ़ाई को तेल से बहुत ज्यादा ना भरें, जितने में सारे पकोड़े बन जाएं बस उतना ही तेल गर्म करें।

पकोड़े टिशू पर निकालने की गलती

बहुत से लोग पकोड़े तेल से निकालन के बाद टिशू पेपर पर रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को लगता है कि इससे पकौड़े का सारा एक्सट्रा तेल टिशू पर निकल जाएगा। जबकि शेफ कहते हैं कि टिशू स्टीम को ट्रैप करता है, जिससे कंडेंसेशन होती है और पकोड़े गीले हो जाते हैं। इसलिए सबसे अच्छा है कि पकोड़ों को निकालने के बाद जाली पर रखें। अगर घर पर बने पकोड़े कुछ ही देर में सॉगी हो जाते हैं तो आपको एक बार शेफ की बताई टिप्स पर गौर करना चाहिए।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।