शेफ विकास खन्ना की 5 मिनट वाली पाइनएप्पल करी हुई वायरल, आप भी कर सकते हैं ट्राई

Mar 06, 2026 11:34 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share

Chef Vikas Khanna Pineapple Curry Recipe : झटपट बनने वाली इस रेसिपी को बनने में सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है। आप सोच रहे होंगे भला, ऐसी कौन सी रेसिपी है, तो आपको बता दें, इस रेसिपी का नाम 'पाइनएप्पल करी' (Pineapple Curry) है। जिसे मास्टरशेफ फेम ओइन्द्रिला बाला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

शेफ विकास खन्ना की 5 मिनट वाली पाइनएप्पल करी हुई वायरल, आप भी कर सकते हैं ट्राई

अपनी कुकिंग को शॉर्ट और टेस्टी बनाने के लिए घर की महिलाएं अकसर कई फेमस शेफ को फॉलो करती हैं। हो सकता है आपका भी कोई पसंदीदा शेफ हो। जिसकी रेसिपी फॉलो करके आपने कई बार परिवार के लोगों का दिल जीता हो। आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक फेमस शेफ विकास खन्ना की करी रेसिपी काफी वायरल हो रही है। इस करी रेसिपी की खासियत यह है कि जब लोग रसोई में पहुंचकर क्या बनाना है, यह सोच रहे होते हैं, तब तक यह बनकर तैयार भी हो जाती है। जी हां, झटपट बनने वाली इस रेसिपी को बनने में सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है। आप सोच रहे होंगे भला, ऐसी कौन सी रेसिपी है, जो सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है-तो आपको बता दें, इस रेसिपी का नाम 'पाइनएप्पल करी' (Pineapple Curry) है। जिसे मास्टरशेफ फेम ओइन्द्रिला बाला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह रेसिपी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम समय में कुछ 'रॉयल' और अलग ट्राई करना चाहते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है ये 5 मिनट रेसिपी।

वायरल पाइनएप्पल करी की खासियत

यह करी रेसिपी दक्षिण भारतीय (South Indian) स्वाद से प्रेरित है, जिसमें अनानास की मिठास और मसालों का तीखापन एक लाजवाब संतुलन बनाता है।

वायरल पाइनएप्पल करी बनाने की तरीका

पाइनएप्पल करी बनाने के लिए सबसे पहले पाइनएप्पल को हल्दी, नमक, लाल मिर्च और बारीक कटी हरी धनिया से अच्छी तरह मेरिनेट करके अलग रख दें। इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करके उसमें राई, अदरक- लहसुन बारीक कटा हुआ, हरी मिर्च, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं।

नारियल का जादू: इस रेसिपी का असली स्वाद गाढ़ा नारियल का दूध बढ़ाता है। जिसमें पककर अनानास हल्का नरम हो जाता है। तो इसके बाद पैन में नारियल का दूध डालकर पकाएं। साथ ही करी में हल्दी और एक चम्मच चावल का आटा डालें। थोड़ी देर करी को पकाने के बाद उसमें नमक और नींबू डाले।

फाइनल टच : इसके बाद पाइनएप्पल करी में एक उबाल आने दें। इस बात का खास ख्याल रखें कि करी को ज्यादा देर न पकाएं वरना नारियल का दूध फट सकता है। ऊपर से थोड़ा सा गुड़ या चीनी डालने से खट्टा-मीठा स्वाद उभर कर आता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।